मुंबई। मेवाड़ महिला मंडल मुंबई अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा के नेतृत्व में शहीद हुए जवानों को सभी मंडल की बहनो ने नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। 14 फरवरी 2019 गुरुवार का दिन भारत मां के इतिहास में अमर शहीदों के दिवस के रूप में लिखा जाएगा। जिसमें अपने मेवाड़ के साथ-साथ देश के वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर हंसते हुए शहीद हो गए। भारत का स्वर्ग कश्मीर की सीमा पर अपनी भारत मां की रक्षा के लिए शहीद हुए, उन महान वीर सपूतों को हम शत्- शत् वंदन नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं ।
मंडल के बहनों ने कहा देश और धर्म की सेवा सबसे उत्तम सेवा है। क्योंकि आप आज उन के त्याग और बलिदान से इस देश में चैन की नींद सो रहे हैं । अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा के बेनरतले यह सेवा डायरेक्ट उन पर परिवारों तक पहुंचाई जाएगी।
अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा, संरक्षिका संतोष बेन सिंघवी, महामंत्री कंचन एल. सिंघवी,कोषाअध्यक्षा निरमला सिंघवी एवं मेवाड़ महिला मंडल मुंबई की अन्य बहने। सभी उपमंडलो में राष्ट्रीय शोक दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि व आत्मा की शांति के लिए लाखों की तादात में नवकार जाप करवाए गए। शहीद हुए वीर जवानों के परिवारों के लिए मेवाड़ महिला मंडल मुंबई विशेषकर के राजस्थान के शहीद परिवारों के लिए सेवा की राशि जमा की है। और भी राशि जमा की जा रही है, जो उन परिवारों तक पहुंचाई जाएगी। यह जानकारी महामंत्री कंचन एल. सिंघवी ने दी।
मेवाड महिला मंडल मुंबई ने दी शहीदों की श्रद्धांजलि, सहयोग भी करेंगे
Leave a comment
Leave a comment