मुंबई। तेरापंथ धर्म संघ का महाकुंभ कहा जाने वाला मर्यादा महोत्सव का विराट आयोजन आगम मनीषी प्रोफेसर मुनि श्री महेंद्रकुमार जी एवं मुनिवृंद शासनश्री साध्वी श्री कैलाशवती जी ,साध्वी श्री अणिमा श्री जी , साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा जी एवम साध्वी वृन्द के सानिध्य में बारह फरवरी को तेरापंथ भवन कांदीवली में होने जा रहा है। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष नरेंद्रकुमार तातेड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी मंगलवार को तेरापंथ धर्मसंघ के चार विदुषी सिंघाडो के करीब पंद्रह चारित्र आत्माआओ के सानिध्य में मुम्बई स्तरीय आयोजन होने जा रहा है ,जिसमे मुंबई तेरापंथ धर्म संघ के सेकड़ो श्रावक श्राविका इस विशाल आयोजन में सहभागिता दर्ज कराएंगे।
मंत्री विजय पटवारी के अनुसार कार्यक्रम के ऐतिहासिक बनाने हेतु समाज बंधु तैयारियों में लग चुके हैं। श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार कोठारी ,मंत्री कमलेश कुमार बोहरा, कोषाध्यक्ष जवरी मल नोलखा, तेरापंथ सभा मुंबई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल बाफना ,भानुकुमार नाहटा, नवरत्न गन्ना, उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बाँटिया, गणपत डागलिया , बाबुलाल समदरिया ,सुरेश राठोड ,भवरलाल बापना ,लक्ष्मण कोठारी, मांगीलाल छाजेड़ ,भीमराज सुराणा ,हस्तीमल मेहता ,संपत चोरडिया, भगवती लाल पटवारी ,कोषाध्यक्ष योगेश चौधरी , हस्तीमल डाँगी, संगठन मंत्री विष्णु बाफना, भगवती लाल धाकड़ ,राजेंद्र कुमार मूथा, सहमंत्री मनोज सिंघवी, ख़्याली लाल कोठारी ,नरेंद्र सिंघवी ,गोतम डागा, अनिल सिंघवी, प्रचार मंत्री भगवती लाल धाकड़ ,विनोद सोलंकी ,नितेश धाकड मुम्बई महिला अध्यक्षा जयश्री बड़ाला ,अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश चौधरी, तेरापंथ सभा मलाड के अध्यक्ष दलपत बाबेल , मंत्री संजय मुणोत ,कांदिवली अध्यक्ष जवरीमल नोलखा, मंत्री शांतिलाल भलावत, तेयुप मालाड अध्यक्ष दिलीप चपलोत, मंत्री मनोज लोढा, संयोजिका गोमती मेहता ,कांदीवली अध्यक्ष विनोद डागलिया, मंत्री अशोक कोठारी, संयोजिका सुशीला मादरेचा इत्यादि तैयारियो में लगे हुए है । वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार बोहरा के अनुसार कार्यक्रम प्रातः9:15 बजे प्रारंभ होगा। साढ़े ग्यारह बजे आचार्य महाश्रमण जी के सानिध्य में होने वाले मर्यादा महोत्सव का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
कांदिवली तेरापंथ भवन में होगा मर्यादा महोत्सव का भव्य आयोजन
Leave a comment
Leave a comment