मुंबई:सोनू निगम भारतीय संगीत के सबसे सुरीले और टैलेंटेड गायकों में से एक है। देश ही नहीं विदेशों में भी उनकी आवाज के कई लोग दीवाने हैं। बीते कुछ समय से भले ही सोनू निगम बॉलीवुड में ज्यादा सक्रीय नहीं रहे है पर उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी है। लेकिन इसी बीच सोनू निगम के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि गंभीर स्क्रिन एलर्जी के कारण उन्हें ने नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके शरीर पर बड़ते निशान को देखकर उन्हें 48 घंटे आईसीयू में रखा गया।
न्यू साइट स्पॉटबॉय के मुताबिक, हाल ही में सोनू ने एमटीवी अनप्लग्ड सीजन 8 की शूटिंग करने के तुरंत बाद उन्होंने बीकेसी के पास कुछ खाया। जिसके कारण उन्हें किसी तरह गंभीर एलर्जी हो गई। उनके शरीर पर निशान होने लगे। इसके बाद सोनू को त्वचा पर एलर्जी होने का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने उन्होंने एंटी एलजिर्क दवाई ली लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। क्योंकि कहा जा रहा था कि शरीर पर जो गंभीर निशान आने लगे थे वह कोई आम एलर्जी जैसा नहीं दिख रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंगर तुरंत नानावटी पहुंचे जहां अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें ICU में एडमिट होने की सलाह दी।
रिपोर्ट की मानें तो नानावटी अस्पताल प्रशासन ने सोनू निगम को आईसीयू में रखने का फैसला किया और तुरंत इलाज शुरू कर दिया। दो दिन अस्पताल में रहने के बाद अब सोनू निगम की हालत में सुधार है। अस्पताल की मानें तो सोनू निगम ठीक हो चुके हैं और ओडिशा में होने वाली म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए चले गए हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले एक इवेंट के दौरान सोनू निगम की एक फनी लेकिन हैरान कर देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी। वीडियो में फैंस का हाथ मरोड़ते हुए दिखाई दे रहे थे।
गंभीर बीमारी की वजह से 48 घंटे आईसीयू में रहे सोनू निगम
Leave a comment
Leave a comment