सूरत। संत नारायण साईं के जन्मोत्सव को इस वर्ष से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में दान दिवस के रूप मे मनाया जाने का संकल्प उनके साधकों द्वारा लिया गया। पूरे देश मे अपने तरह के इस कार्यक्रम को उनके भक्तों ने मनाया। इस दिन गरीबों के बीच दान के साथ सोशल मीडिया पर भी नारायण साईं के जन्मदिन को ‘दान दिवस’ के रूप में ट्रेंड कराया।
संत श्री नारायण साईं लोकसेवा ट्रस्ट के अहमदाबाद की मैनेजिंग ट्रस्टी आरती बेन ने बताया कि “प्रत्येक वर्ष 29 जनवरी को दान दिवस के रूप में NSLST ने मनाने की इस वर्ष से पहल की है। ट्रस्ट की एक विशेष शाखा “ओजस्वी क्लब” का मुख्य उद्देश्य भी पूज्य साईं जी द्वारा यही निर्देशित किया गया है “बांटने में, देने में जीवन का वास्तविक आनंद है।” उन्होंने बताया कि दान दिवस के रूप में मनाया जा रहे इस दिन की सराहना एवं चर्चा सोशल मीडिया पर भी करोड़ों की संख्या में देश विशेष के लोगों ने की। Twitter पर 29 जनवरी पूरा दिन #दान_दिवस कभी नंबर एक, कभी नंबर दो के टॉप ट्रेंड्स पर छाया रहा। फेसबुक पर भी बहुत लोगों ने दान दिवस की प्रवृत्तियों को शेयर किया।
29 जनवरी सुबह गोरेश्वर सागवाडा में साईं जी के उत्तम स्वस्थ्य व दीर्घ आयु हेतु 108 रूद्र अभिषेक करके आगे दान दिवस का कार्यक्रम किया गया। भारत के अलग अलग राज्यों में प्रसन्नता, मुस्कराहट मीठे बोल से लेकर अन्न, वस्त्र, बर्तन, भोजन, कम्बल, पुस्तकें व अन्य जीवन उपयोगी सामग्री गरीब आदिवासियों में बांटी गयी। हरियाणा के अम्बाला शहर में साधको ने दरिद्रनारयानो की अलग अलग बस्तियों में जा कर कम्बल और भोजन प्रसादी वित्त्रित की। लुधियाना पंजाब में ओजस्वी क्लब द्वारा भोजन और पैक्ड प्रसाद विभिन्न जगहों पर – कुष्ठ आश्रम, झोपड़ पट्टियों व मंदिरों में बांटा गया। लातूर, महाराष्ट्र में मातोश्री वृद्धाश्रम में ओजस्वी क्लब द्वारा एक भव्य कार्यक्रम हुआ, जहाँ पूजन आरती के बाद वृद्ध माताओं और भाइयों को खूब प्रेम और आत्मीय भाव से भोजन व कपड़ों की भेंट दी गयी। महू, मध्य प्रदेश में भी एक बड़े स्तर पर सभी आस पास के भाइयों बहनों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। संत श्री नारायण साईं आश्रम, कोसम्बा, गुजरात में बहुत भारी संख्या में निमंत्रित किये गए दरिद्रनारायणों को भोजन, बर्तन, वस्त्र, कम्बल, दक्षिणा, एवं अन्य जीवन उपयोगी सामग्री बांटी गयी।
कोसम्बा आश्रम के संचालक रमेश भाई ने इस विशाल भंडारे और दान महोत्सव का संचालन बहुत प्रशंसनीय तरीके से किया। सभी ज़रुरतमंदों के चेहरों पर तृप्ति और खुशी नज़र आई। वहीँ सूरत के लाजपोर जेल में सभी कैदियों को प्रसाद वित्तरण करने का सेवाकार्य भी बहुत स्नेहभाव से संपन्न हुआ। अहमदाबाद के भी विभिन्न क्षेत्रों में और शक्तिप्रेरना पीठ गाम्भोई में भी जीवन उपयोगी सामग्री व भोजन ज़रूरत मंदों में वितरित किया गया। उन्होंने बताया सभी स्वयंसेवकों ने प्रत्येक वर्ष 29 जनवरी को पूरे भारत में दान दिवस मानाने का संकल्प लिया और इस सेवा कार्य को आने वाले वर्षों में और व्यापक करने का संकल्प लिया गया।
नारायण साईं के जन्मदिन को भक्तों ने दान दिवस के रूप में मनाया
Leave a comment
Leave a comment