नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि 2050 तक देश के प्रधानमंत्री के पद (PM post) पर महाराष्ट्र से एक से अधिक व्यक्ति आसीन हो सकते हैं। मुख्यमंत्री 16वें जगतिक मराठी सम्मेलन के उद्धाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या 2050 तक महाराष्ट्र का कोई भी व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है क्योंकि महाराष्ट्र का कोई भी नेता अब तक देश का प्रधानमंत्री नहीं बना है, इस पर उन्होंने कहा, ”क्यों नहीं,यकीनन हम देखेंगे….अगर भारत पर, संपूर्ण भारत पर, सही मायनों में किसी ने वास्तव में राज किया है तो वे महाराष्ट्रियन ही हैं और हममें अटक तक पहुंचने की क्षमता है।
अटक पर 18वीं सदी में मराठा सेना में विजय प्राप्त की थी। यह स्थान अब पाकिस्तान में है। मुख्यमंत्री ने कहा, ”इसलिए मेरा पूरी तरह से मानना है कि 2050 तक हम देश के उच्च पद पर एक नहीं एक से ज्यादा महाराष्ट्रियनों को देखेंगे।
गौरतलब है कि फडनवीस ने कहा था कि पूर्व सरकारों ने कई वर्ष में 450 करोड रुपये का कृषि उत्पाद खरीदा था जबकि वर्तमान सरकार ने साढ़े तीन वर्ष में ही 8500 करोड रुपये के कृषि उत्पाद खरीदे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पाटीर् (भाजपा) नीति सरकार ने बाजार समिति के भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का साहसिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू किया।
राज्य विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े, मराठवाड़ा वैधानिक विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. भागवत कराड, भाजपा के राज्य इकाई के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे, विधायक अतुल साव, विधायक इम्तियाज जलील, उप महापौर विजय ऑटोडे, एपीएमसी के अध्यक्ष राधाकिशन फेदडे, उप सभापति भागचंद थोम्ब्रे, मंडल आयुक्त पुरुषोत्तम भापकर, जिलाधिकारी उदय चौधरी, सचिव, विजय शिरसाट इस अवसर पर उपस्थित थे।
2050 तक महाराष्ट्र से एक से ज्यादा व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकते हैं: फड़णवीस
Leave a comment
Leave a comment