धर्मशाला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब भी हिमाचल आने का मौका मिलता है, तो लगता है अपने घर आ गया हूं अपनों के बीच अा गया हूं। बहुत लंबे अरसे तक यहां के कोने कोने में जाकर संगठन का काम करने का सौभाग्य मिला, काफी कुछ सीखने को मिला। जिनके साथ उस समय काम करने का मौका मिला, आज खुशी है कि वे सभी हिमाचल की पहली पंक्ित के नेता बन गए हैं। यह बेहद खुशी का पल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के धर्मशाला में हिमाचल सरकार का एक साल पूरा होने पर आयोजित जन आभार रैली को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान हिमाचल के शक्ितपीठों को याद करते हुए कहा कि यहां का हर गांव देवी देवताओं का गांव है। हिमाचल आकर शांति व भाईचारा अनुभव होता है। यह हिमाचल की एक बड़ी पहचान है। यहां शांति की कोख से वीरता पैदा होती है। धर्मशाला ने आज खेल के क्षेत्र में दुनिया भर में अपना नाम बनाया है। बेहद कम समय में यहां का विकास हुआ है।
उन्होंने कहा कि आज हिमाचल के पहाड़ में डबल इंजन यानी केंद्र व हिमाचल की सरकार विकास करवा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई सेवाओं और रेल नेटवर्क का काफी महत्व है और इसके लिए कार्य हो रहा है।
वन रैंक वन पेंशन पर कांग्रेस ने किया गुमराह
पीएम मोदी ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन पर पूर्व की कांग्रेस सरकार ने सेना के जवानों को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसे अब किसानों को गुमराह कर रही है, ठीक उसी तरह पहले जवानों को भी गुमराह किया था। उन्होंने कहा कि उस सरकार ने केवल लोगों की आंखों में धूल झोंकने का ही कार्य किया था। अब कर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस किसानों से भी झूठ बोल रही है।
पीएम ने याद की कांगड़ी धाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांगड़ा की कांगड़ी धाम को कभी नहीं भूला हूं। चने और माह की दाल, जीमीकंद की सब्जी, रंगीन चावल और जब मदरा परोसा जाता है। उस स्वाद को मैं आज तक नहीं भूला हूं।
अटल जी का दूसरा घर था हिमाचल
इस दौरान उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। पीएम ने कहा कि अटल जी के कारण ही आज हिमाचल में औद्योगिक क्रांति आई है। उनके योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती है। आज हिमाचल की सरकार ने यह साबित कर दिया है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी भी पहाड़ के काम आएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में रेल नेटवर्क के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कार्य कर रही है।
हिमाचल की टोपी
पीएम ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैंने इजरायल के दौरे पर था, तो वहां एक धार्मिक स्थान में मुझे सिर को ढकना था, तो मैंने हिमाचल की टोपी को लगा लिया। टीवी पर हिमाचल के लोगों ने इसे देखा, मुझे हजारों चिटठियां मिली। हिमाचल के लोग बहुत भावुक है।
इस रैली के लिए प्रदेश भर से हजारों की संख्या में लोग धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड पहुंचे हैं। नरेंद्र मोदी का यहां पहुंचने पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। नरेंद्र मोदी ने यहां पहुंचने के बाद प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्िधयों को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन किया। नरेंद्र मोदी का मंच पर पहुंचने पर सीएम मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने सरकार की एक साल की उपलब्ध्ाियों को दर्शाती पुस्तक का विमोचन किया।
एक साल बेमिसाल : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विकास की दृष्टि से प्रदेश सरकार का एक साल का कार्यकाल सफल रहा है। उन्होंने विकास में सहयोग देने के लिए जनता का आभार जताया। उन्होंने समग्र, संतुलित व चहुंमुखी विकास का श्रेय जनता को दिया। बकौल जयराम ठाकुर, सरकार ने इस अवधि के दौरान जनकल्याणकारी नीतियों व विकास को अंतिम छोर पर बैठे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की दुनिया भर में एक अलग पहचान है।
सरकार के प्रयास व जनता के सहयोग से हिमाचल देश में आदर्श राज्य के रूप में उभर रहा है। सरकार प्रदेश को शिखर तक ले जाने और देश में नंबर वन राज्य बनाने की हर संभव कोशिश करेगी। इसके लिए प्रदेश के लोग सहयोग जारी रखें। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश के विकास के लिए करोड़ों की विकास परियोजनाएं व उदार वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया है।
हिमाचल का हर गांव देवी देवताओं का गांव है:नरेंद्र मोदी
Leave a comment
Leave a comment