मुंबई:दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को एक महीने से ज्यादा बीत गया है। दीपवीर शादी के बाद अपनी मैरीड लाइफ के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर और खुद से जुड़े कई राज खोले। इनके इस राज को जानने के बाद चारों तरफ इस कपल की ही बातें हो रही हैं। आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह ने इसी साल 14 नवंबर को इटली में शादी की। इसके बाद बैंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन दिया। अपनी शादी के बाद अब ये कपल अपने पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में छा रहते हैं।
अक्सर आपने शादी के बाद लड़कियों का सरनेम बदलने की बात सुनी होगी। हालांकि बर्षों से चलती आ रही इस प्रभा में बदलाव आता दिख रहा है। जी हां रणवीर से शादी के करने के बाद दीपिका ने बल्कि रणवीर ने अपने सरनेम में बदलाव किया है। इस बात का खुलासा खुद दीपिका ने किया है।
दरअसल, फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका से यह सवाल किया गया कि क्या उन्हें अब ‘दीपिका पादुकोण सिंह भवनानी बुलाया जाए?’ इस पर दीपिका ने चुटीले अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘मैंने आपको क्या सिखाया था? मैं हूं दीपिका पादुकोण, वाइफ ऑफ रणवीर सिंह पादुकोण।’ इसके बाद इन्टर्व्यूअर उनका इसी तरह परिचय करवाते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को शादी की थी। इस शादी के बाद दोनों ने कई पार्टीज रखी। 1 दिसंबर को इस कपल ने आखिरी पार्टी दी थी।
रणवीर ने बदला अपना सरनेम
Leave a comment
Leave a comment