नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा या रक्षा क्षेत्र या तो ‘पंचिंग बैग’ है या कमाई का जरिया है। मोदी ने नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान कहा, वे (कांग्रेस के नेतागण) राष्ट्रीय सुरक्षा या रक्षा क्षेत्र को धन बनाने का जरिया मानते हैं, चाहे इससे हमारे बलों का मनोबल क्यों न प्रभावित हो। लेकिन हमें अपने बलों पर गर्व है और उन पर विश्वास है।प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतागण एक ओर सर्जिकल स्ट्राइक का मजाक उड़ाते हैं तो दूसरी ओर उन्होंने रक्षा क्षेत्र को लूटा है। उन्होंने इस संदर्भ में 1940 और 1950 के दशक के जीप घोटाले से लेकर 1980 के दशक के बोफोर्स घोटाले और अगुस्तावेस्टलैंड व पनडुब्बी घोटाले तक का जिक्र किया।
हाल में राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने सेना द्वारा सितंबर 2016 में सीमा पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर संदेह जताने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की निन्दा की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सैन्य अभियान से विपक्ष को खुशी की जगह दुख हुआ। कांग्रेस पर उनका हमला ऐसे समय आया है जब गांधी ने मोदी पर सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने तथा युवाओं को नौकरी देने में विफल रहने का आरोप लगाया।
‘किसानों के लिए कांग्रेस ने केवल बातें कीं’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए हैं, जबकि कांग्रेस किसानों के लिए केवल बातें करती हैं। मोदी ने कहा, हम कांग्रेस की तरह नहीं हैं, जिसने किसानों के लिए केवल बातें की हैं, लेकिन उनके कल्याण को नजरंदाज किया। जब भी कांग्रेस सत्ता में होती है, किसान परेशान होते हैं। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में कांग्रेस सिंचाई घोटाले में सबसे आगे थी।
कांग्रेस के लिए रक्षा क्षेत्र कमाई का जरिया : मोदी
Leave a comment
Leave a comment