मुंबई। आचार्य श्री महाश्रमण जी की असीम अनुकम्पा और साध्वी प्रमुखा श्री विश्रुत विभा जी के मंगल आशीर्वाद से Empower Her का आयोजन किया गया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा Ahmedabad Management Accociation के संयुक्तता में दिनांक 14 ,15,16 दिसंबर 2023 को त्रीदिवसीय कार्यशाला “EMPOWER HER -Ignite your potential, ignite your future” का ZOOM पर सफल आयोजन किया गया। जिसमें 87 क्षेत्रों की 300 से भी अधिक बेटियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया और बहुत उत्साह के साथ अपनी सहभागिता भी दर्ज कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान ट्रस्टी श्रीमती पुष्पा जी बैंगानी ने नवकार महामंत्र के शुभ समुच्चारण से किया। कार्यक्रम में Guest Of Honour के रूप में Mrs. Bhavini Shah Mrs India runner up ने कार्यक्रम की आयोजन के लिए बधाइयाँ दी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कर्मठ महामंत्री श्रीमती नीतू जी ओस्तवाल ने कन्याओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कार्यक्रम की सफलता हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रबुद्ध राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी श्रीमती अदिति सेखानी ने सभी का स्वागत करते हुए workshop की रूपरेखा प्रस्तुत की।
प्रथम दिवस – Elevate your self-worth: प्रथम दिन में mindfullness trainer श्रीमती खुशबू गंगवानी ने self- grooming का महत्व बताया और हम अपने Looks And Body Language से दूसरों पर कैसे Impect डाल सकते हैं-उसके कारगर tips बताए।
प्रथम दिवस का कुशल संचालन श्रीमती वर्षा लूणिया ने किया।
द्वितीय दिवस Mastering Communication – Key to success: द्वितीय दिवस की वक्ता life coach श्रीमती नैसर्गि शाह ने communication के महत्व को समझाते हुए बताया कि जीवन में सफलता पाने और अपनी क्षमताओं ,योग्यताओं को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से connect रहना चाहिए।Meditation के साथ अन्य practical exercises भी करवाई।
द्वितीय दिवस का सुंदर संचालन कन्या मंडल सहसंयोजिका *श्रीमती सोनम बागरेचा ने किया।
तृतीय दिवस Resolutions to रियल्टी: तृतीय दिवस का शुभारंभ ट्रस्टी श्रीमती विमला जी दुगड़ ने नमस्कार महामंत्रोच्चार से किया। तत्पश्चात चिन्तनशील राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सरिता जी डागा ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा – आज बेटियों को स्ट्रेस मैनेजमेंट की अति आवश्यकता है। धैर्य के साथ आगे बढते रहना चाहिए। साथ ही अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।
सत्र के मुख्य वक्ता मिस्टर फ्रंसिस लोबो ने छोटे-छोटे रोचक प्रश्न पूछते हुए बताया की कैसे हम अपनी सोच और सूझबूझ से जीवन में आने वाली समस्या और स्ट्रेस से दूर रह सकते हैं और लक्ष्य निर्धारण कर सकते है।
तृतीय दिवस का कुशल संचालन मुंबई कन्या मंडल की संयोजिका सुश्री काजल मादरेचा ने किया।
त्रिदीवसीय कार्यशाला में सभी बेटियों ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया और अनुभव किया कि यह कार्यशाला उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में बहुत ही सहायक होगी। अंत में सम्मिलित सभी कन्याओं को Ahmedabad Mangenment Association के नाम का e-certificate दिया गया।
आभार ज्ञापन श्रीमती सोनम बागरेचा ने किया। कार्यशाला को सफल बनाने में zonal संयोजिका – जागृति चोराडिया,तृप्ति तातेड,आयुषी कोठारी,सौम्या , काजल , आंगी और वर्षा लुनिया का श्रम रहा।
कन्या मंडल मुंबई द्वारा Empower Her कार्यक्रम का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment