राजाजीनगर। तेरापंथ युवक परिषद के त्री-आयामी सूत्र सेवा-संस्कार-संगठन के क्षेत्र में क्रियान्वित होते हुए सेवा के क्षेत्र में मानव सेवा के अंतर्गत बसवेश्वरानगर स्थित “सुकांक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट” में तेयुप राजाजीनगर द्वारा “खुशियों की दिवाली- बांटे खुशियों का उपहार” का आज पंचम सेवा कार्य संपादित किया गया।
परिषद परिवार द्वारा सामुहिक नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया गया। स्कूल वार्डन श्रीमती यशोदा ने सुकांक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट की जानकारी प्रदान करते हुए कहा गत दस वर्षों से यह ट्रस्ट संचालित हे लगभग सौ से भी अधिक बच्चों को यहाँ ट्रस्ट आश्रय प्रदान कर चूका के वर्तमान में चालीस बच्चे प्रवासित है। सभी बच्चों ने अपना परिचय देते हुए भविष्य में क्या बनना चाहते इसकी जानकारी देते हुए परिषद परिवार का धन्यवाद व्यक्त किया। परिषद परिवार द्वारा सभी बच्चों को दीवाली का उपहार जिसमें मिठाई, बिस्किट, चाकलेट, दैनिक जरूरत की सामग्री एवं आश्रम हेतु राशन की सामग्री प्रदान कि गई।
तेयुप राजाजीनगर अध्यक्ष श्री कमलेश गन्ना ने दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं संप्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं की एवं यशोदाजी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर अमितजी धारीवाल एवं पारिवारिक सदस्य की उपस्थिति रही। तेयुप राजाजीनगर सदस्य एवं किशोर मंडल की रही उपस्थिति। ज्ञातव्य तेयुप राजाजीनगर द्वारा खुशियों की दीवाली – बांटे खुशियों का उपहार उपक्रम दीपावली के दिन तक गतिमान रहेगा।
तेयुप राजाजीनगरः “खुशियों की दिवाली” पंचम मानव सेवा कार्य
Leave a comment
Leave a comment