पालघर। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा पालघर द्वारा परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के श्री चरणों मे नंदनवन मुंबई में 24 सितंबर 2023 को एक दिवसीय गुरुदर्शन यात्रा का सफल आयोजन किया गया।
गुरुदर्शन यात्रा के दौरान आचार्य श्री महाश्रमण जी, साध्वी प्रमुखा विश्रुत विभा जी, मुख्य मुनि महावीर कुमार जी, साध्वीवर्या संबुद्धयशा जी आदि चारित्रत्माओं के श्री चरणों मे उपस्थिति होकर दर्शन सेवा का लाभ लिया। संघ को आचार्य प्रवर का विशेष सेवा का अवसर भी मिला। पालघर की समस्त धार्मिक गतिविधियो की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए 2024 में चारित्र आत्माओं का चातुर्मास, शेष काल मे चारित्र आत्माओं का पालघर में प्रवास प्रदान करने की अर्ज गुरुदेव के समक्ष रखी, जिसे गुरुदेव ने बहुत ही सहजरूप से सुनी एवम् अपनी चिरपरिचित मधुर मुस्कान के साथ निरंतर सम्पर्क में रहने का इंगित किया।
गुरुदर्शन यात्रा को सफल बनाने में सभा अध्यक्ष देविलाल जी सिंघवी, उपाध्यक्ष दिनेश राठौड़, मंत्री पारस जी सिंघवी, के साथ संयोजक नरेश जी राठोड़, भगवानलाल जी सिंघवी, किशोर मंडल प्रभारी भावेश सिसोदिया, के साथ महिला मंडल, तेयुप और किशोर मंडल का विशेष सहयोग रहा।
समाचार प्रदाता मीडिया प्रभारी दिनेश राठोड़।
पालघर तेरापंथ समाज की गुरुदर्शन यात्रा
Leave a comment
Leave a comment