मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वाधान में मुंबई कन्या मंडल द्वारा आयोजित नंदनवन परिसर में आचार्य श्री महाश्रमण जी के मंगल सानिध्य और साध्वीप्रमुखाश्रीजी की प्रेरणा से, चातुर्मास में मुंबई कन्या मंडल के लिए चल रही कार्यशाला राइजिंग हाई टच द स्काई सीरीज के 6 सत्र अब तक हो चुके हैं। दिनांक 24 सितंबर2023 को तीर्थंकर समवसरण में प्रवचन के समय कन्या मंडल की प्रस्तुति रही। जिसमें कन्याओं ने अब तक हुए सत्र में जैनिज्म और तेरापंथ के बारे मे उन्होंने क्या-क्या सीखा और उनके जीवन में कितना परिवर्तन हुआ यह बताया।
इन सभी मोटीवेटिंग और इनफॉर्मेटिव कार्यशाला में साध्वीश्री दीप्तियशाजी, साध्वीश्री वदनाश्री जी, साध्वीश्री सिद्धार्थप्रभाजी, साध्वीश्री डॉ. ऋद्धि प्रभाजी, साध्वीश्री प्रबुद्धयशाजी का पावन पाथेय रहा। कन्यामंडल से सुश्री वृतिका डूंगरवाल और किंजल चोरड़िया ने अपनी प्रस्तुति दी। किंजल चौरडिया ने एक स्लैम बुक बनाई जिसमे सभी सेशन की शॉर्ट समरी दी, जो कन्यामंडल ने पूज्य प्रवर को भेंट की।
कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति रही अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल ट्रस्टी श्रीमती प्रकाश बाई तातेड, मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती विमला जी कोठारी, कन्या मंडल प्रभारी श्रीमती मधु जी बाफना, सह प्रभारी श्रीमती पूनम जी परमार, कन्या मंडल सहसंयोजीका नेहा सोलंकी, निकिता चौहान। कार्यक्रम का कुशल संचालन किया कन्या मंडल संयोजिका काजल मादरेचा ने और सभी श्रावक श्राविकाओं से आह्वान किया कि आप अपनी बेटियों को ऐसे अपने जीवन को नव दिशा देने वाली ऐसी कार्यशाला में जरूर भेजें।
कार्यक्रम के पश्चात भगवती संवत्सरी महापर्व के पावन अवसर पर मुंबई कन्या मंडल ने परम पूज्य गुरुदेव से, मुख्य मुनि प्रवर, साध्वीश्री प्रमुखाश्रीजी, साध्वीवर्या जी व सभी चरित्र आत्माओं से क्षमायाचना की।
मुंबई कन्या मंडल की सराहनीय उपस्थित रही। इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी कन्या मंडल सह प्रभारी पूनम परमार ने दी।
नंदनवन में कन्या मंडल की कार्यशाला “राइजिंग हाई टच द स्काई” सीरीज के 6 सत्र संपन्न
Leave a comment
Leave a comment