पालघर। अभातेममं के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल पालघर का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार 15 जुलाई 2023 को सायं 8:30 बजे तेरापंथ भवन में आयोजीत किया गया। कन्या मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया।
महिला मंडल द्वारा सामुहिक रूप से प्रेरणा गीत का संगान किया।
स्वागत भाषण अनोखाबाई बदामिया ने किया।
अध्यक्षीय व्यक्तव्य में संगीता जी चपलोत ने कहा जो जिम्मेदारी मुझे सौपीं है उसका निर्वाहन करने की पुरी कोशिश करूंगी।
अभातेममं राष्ट्रीय एसोसिएट सदस्या संगीता जी बाफना ने नवगठित महिला मंडल और कन्या मंडल को शपथ दिलवाई।
सभा अध्यक्ष देवीलाल जी सिंघवी, मंत्री पारस जी सिंघवी, तेयुप अध्यक्ष प्रदीप सिंघवी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष्या रेणुका बाफना, भगवानलाल जी सिंघवी आदि ने नव गठित टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन विद्या बाफना ने किया। आभार ज्ञापन मंत्री रंजना तलेसरा ने किया। समाचार प्रदाता मिडिया प्रभारी दिनेश राठोड़।
पालघर तेरापंथ महिला व कन्या मंडल का शपथ ग्रहण समारोह
Leave a comment
Leave a comment