मुंबई। इंटरनेशनल योगा दिवस के मौके पर मुंबई के जुहु पर योगा एरोबिक ग्रुप ने शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न हिंद महासागर के समुद्री लहरों के बीच सुबह सुबह सैकड़ों लोगों ने योगभ्यास करते हुए जन मानस को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए इस महत्वपूर्ण दिन को सेलिब्रेट किया।
यह जानकारी देते हुए यहाँ नियमित योगभ्यास में हिस्सा ले रहे वरिष्ठ पत्रकार अनिल परमार ने बताया कि योगा एरोबिक ग्रुप ने सैकड़ों लोगों के साथ योग करते हुए आजीवन निरोग रहने हेतु इसे जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर यहाँ अंधेरी पश्चिम के विधायक अमित साटम भी पहुंचकर अपना पूरा सहयोग दिया। इस योगा डे कार्यक्रम से कई संस्थाओं ने जुड़कर अपनी सहभागीता दी जिसमें जिसमे तेरापंथ महिला मंडल अंधेरी, नानावटी हॉस्पिटल, देवी अहिल्या चेरिटेबल ट्रस्ट, इनर विल एयरपोर्ट, लालूभाई पार्क एरोबिक ग्रुप, जुहू बीच वॉकर ग्रुप आदि प्रमुख थी।
कार्यक्रम में उष्पा पटेल, राधा पांचरिया, रोशन बोहरा, प्रेम सिंग, जयेश शाह, निधि चतुर्वेदी, प्रीतेश गांधी, शांतिलाल गुलेछा का विशेष सहयोग रहा।
इंटरनेशल योगा डे पर जुहू बीच पर शानदार आयोजन
Leave a comment
Leave a comment