नयी दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कहा कि नरेंद्र मोदी नीत सरकार के कार्यकाल में महिलाएं सुरक्षित हैं और वे देश की प्रगति और विकास गाथा गढ़ रही हैं। सुश्री ईरानी ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। पिछले नौ वर्षों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि एक समय था जब सरकार कहती थी कि महिलाओं का उत्थान होना चाहिए और अब समय है जब भारत कहता है कि देश के उत्थान के लिए महिलाओं का विकास आवश्यक है।