राजाजीनगर। गणाधिपति गरूदेव तुलसी की 27वी पुण्यतिथि के उपलक्ष में गरूदेव द्वारा युवाओं के लिए प्रदत्त त्री सूत्रीय सेवा-संस्कार-संगठन में गतिमान करते हुए तेरापंथ युवक परिषद राजाजीनगर द्वारा मानव सेवा के अंतर्गत राजाजीनगर स्तिथ ग्रेस लैंड वृद्ध आश्रम में सेवा कार्य संपादित किया गया।
सेवा कार्य की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से किया गया। वृद्ध आश्रम में केवल वृद्ध महिलाएं प्रवासित हे। परिषद द्वारा आश्रम में नित-प्रतिदिन काम आनेवाली वस्तुओं जैसे कि राशन सामग्री, इमरजेंसी लाइट, चद्दर एवं बाल्टियां प्रदान की गई। वृद्ध महिलाओं ने हाथ जोड़कर परिषद परिवार का सम्मान किया।
आश्रम में रह रही वृद्ध महिलाओं से उनसे हालचाल पूछते हुए उनकी दिनचर्या के बारे में चर्चा की।आश्रम वार्डन ने सेवा कार्य की खूब-खूब सराहना करते हुए परिषद परिवार के प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर तेयुप से कमलेशजी चौरड़िया, रनीतजी कोठारी, पवनजी कोठारी एवं सुनीलजी मेहता की उपस्थिति रही। मानव सेवा कार्य के प्रभारी मुकेशजी भंडारी एवं विक्रमजी बोहरा का विशेष श्रम नियोजित हुआ।
तेयुप राजाजीनगरः मानव सेवा कार्य
Leave a comment
Leave a comment