- करनी है जीवन की रक्षा
कन्याओं कि करो सुरक्षा
मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में मुंबई महिला मंडल के निर्देशानुसार कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत 4 कन्या सुरक्षा बेंच अनावरण विले पारले में दीक्षित रोड बी.एम.सी स्कूल के प्रांगण में हुआ।
कार्यक्रम में तेरापंथ मुम्बई महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रचना जी हिरण, कार्यकारिणी सदस्य इंदिराजी धाकड़,सुनिताजी गेलडा की विशेष उपस्तिथि रही।कार्यक्रम की शुरुवात रचनाजी हिरण ने नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से की गई। सुमधुर मंगलाचरण प्रेरणा गीत का, रेणु कोठारी एवम महिला मंडल द्वारा किया गया।
सम्मानित मंच व पधारे हुए सदस्य गण का स्वागत संयोजिका रेखा कोठारी ने किया। मुम्बई महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रचना जी हिरण ने सभी को कन्या सुरक्षा योजना से अवगत कराया व आगे आने वाली महिला मंडल की गतिविधियों के बारे में बताया और विले पारले क्षेत्र इसी तरह आगे बढ़ते रहे ऐसा प्रेरणात्मक उदबोधन दिया।स्कूल की प्रिंसिपल रूमाना गोंडल ने तेरापंथ महिला मंडल के कार्यों की बहुत प्रशंसा की। मुंबई महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रचनाजी हिरण द्वारा अनावरण किया गया। उद्घोष व नारो द्वारा सभी बहनों ने खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम का संचालन संयोजिका रेखा कोठारी ने किया। सभी का आभार ज्ञापन सह संयोजीका भावना डागलिया ने किया।
विले पारले युवक परिषद के अध्यक्ष मंत्री एवम उनकी टीम तथा महिला मंडल की सरहानिया उपस्तिथि रही।