मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल और कन्यामंडल के निर्देशन में एवं श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में, आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वीश्री विद्यावतीजी (द्वितीय) एवं समवर्ती साध्वीवृंद के सानिध्य में मुंबई कन्यामंडल ने किया उर्वी मुखरित दीवारें प्रतियोगिता का शानदार आयोजन।
अभातेममं के भारतीय सरकार द्वारा G20 के C20 की चुने जाने के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में पूरे मुंबई में युवाओं के लिए एक पेंटिंग प्रतियोगिता रखी गयी। फिर चयनित पेंटिंग्स को कांदिवली में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की 300 फिट कि दीवार पर प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात साध्वीश्री ने नमस्कार महामंत्र से की।
महिला मंडल अध्यक्षा रचनाजी हिरण ने पधारे हुआ सभी अतिथियों का स्वागत किया। बीजेपी सांसद गोपालजी शेट्टी ने बताया की तेरापंथ समाज एक ऐसा समाज है जो हमेशा ही देने की बात करता है लेने की नहीं और देश के विकास में अपना पूरा सहयोग देता है। नगरसेविका सुनीताजी यादव ने बधाई देते हुए खुशी व्यक्त कि की यह काम उनके वार्ड में हो रहा है। नगरसेवक ठाकुर सागरजी सिंह ने महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए कहा की मुंबई महिला मंडल और कन्यामंडल हमेशा ही बेहतरीन काम करते आए है। अभातेममं अध्यक्षा नीलमजी सेठिया ने बताया की उर्वी का स्वप्न उन्होंने पूज्यप्रवर आचार्य श्री महाश्रमणजी के सानिध्य में देखा था और यह उनका आशीर्वाद ही है की उर्वी का यह स्वरूप हमें देखने को मिला। TPF के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकजजी ओस्तवाल ने भी कन्याओं के कार्यों प्रसंशा की और उन्हें बधाइयां दी। साध्वी श्री प्रियंवदाजी ने अपने मंगल पाथेय में कन्याओं को ऐसे ही आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रगति करती रहे। राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी अर्चनाजी भंडारी ने अपने वक्तव्य में कहा की मुंबई कन्यामंडल हमेशा हर कार्य को अलग और अनोखे अंदाज में क्रियान्वित करता है। शूभकामनाओं के स्वर के पश्चात सभी गणमान्य पदाधिकारियों द्वारा वॉल पेंटिंग्स का अनावरण किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पानी बचाओ, बिजली बचाओ, जैसे सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विषयों पर आधारित इस प्रतियोगिता का लक्ष्य है की इन पेंटिंग्स को देखकर समाज में जागरूकता बढ़े।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया पनवेल से प्रीति बाफना, द्वितीय स्थान मिला भांडुप से कनक कोठारी को, तृतीया रही कांदिवली की प्रियांशी हिरण। वर्षा बांठिया काजूपाडा और ध्वनि मोदी दहिसर को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में अभातेममं महामंत्री मधुजी देरासरिया, कार्यकारिणी सदस्य कुमुदजी कच्छारा, निर्मलाजी चंडालिया, तरुणाजी बोहरा, राष्ट्रीय TPF उपाध्यक्ष मनीषजी कोठारी, मुंबई महिला मंडल से मंत्री अल्काजी मेहता, सह मंत्री सरोजजी सिंघवी, मीडिया प्रभारी कांताजी डूंगरवाल, पूर्वाध्यक्ष भाग्यश्रीजी कच्छारा, कन्यामंडल संयोजिका किंजल संचेती, सह प्रभारी नूतन लोढ़ा, सह संयोजिका जिज्ञा सिसोदिया, काजल मादरेचा, मुंबई सभा मंत्री दीपकजी डागलिया, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोदजी बोहरा, आदि की सराहनीय उपस्थिति रही। प्रायोजक स्नेहलताजी, मुकेशजी, प्रियाजी, उम्मेदजी, अंकिताजी, हर्षिताजी, परिधिजी नहाटा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम कि सफलता में रौनकजी कोठरी का भी सहयोग रहा।
कन्यामंडल प्रभारी जुलीजी मेहता ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। कार्यक्रम में तकरीबन 75 बहनों और कन्याओं की सराहनीय उपस्थिति रही।
मुंबई तेरापंथ कन्यामंडल द्वारा उर्वी मुखरित दीवारें प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न
Leave a comment
Leave a comment