- पूज्य गणिवर्य श्री नयपद्म सागर जी महाराज सा. का आचार्य पद प्रदान महोत्सव 11 को, रेसकोर्स में सुबह से होगा अध्यात्म का समागम
मुंबई। प्रसिद्ध जैन संत पूज्य गणिवर्य श्री नयपद्म सागर जी महाराज सा. का आचार्य पद प्रदान महोत्सव आज 11 मार्च 2023, शनिवार को मुंबई के रेस्कोर्स में आयोजित हो रहा है। इसकी सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। जैन संत ने इस बारे में जानकारी मीडिया के सामने रखी एवं जैन धर्म की परंपराओं को बारे में विस्तार से बताया।
गनिवर्य नयपद्म सागर जी ने बताया इस महान परंपरा में विश्व कल्याण के लिए सम्पूर्ण जगत को अध्यात्म से जोड़ते हैं तथा इस भव्यतम कार्यक्रम में जैन समाज के चारों सम्प्रदायों के साधू संतों के अलावा दूसरे धर्मों के साधू संत के अलावा महाराष्ट्र के राजयपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत कई राजनेता भी उपस्थित रहेंगे। जैन संत ने बड़ी संख्या में लोगों से पधारने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यह विश्व कल्याण के लिए अच्छा मौका है और इस कार्यक्रम आप सभी लोग आएं। यह पहला मौका या जब आचार्य पद प्रदान महोत्सव में जैन समाज के सभी सम्प्रदायों के साधु संतों की उपस्थिति में इस तरह का आयोजन किया जा रहा है।
जैन संत ने पत्रकारों के तमाम सवालों के जवाब दियव एवं कहा कि अध्यात्म ऐसा माध्यम है, जिसके बिना समाज का कल्याण संभव नहीं है। उन्होंने जैन परंपराओं की संक्षिप्त जानकारी दी और अपने आचार्य पद प्रदान महोत्सव को लेकर भी कई शंकाओं का समाधान करते हुए कहा कि काफी तपस्या और त्याग की बदौलत कोई संत इस पद तक पहुँचता है, जो कि बहुत दुर्लभ है।
इस मौके पर तमाम संस्थान के संवाददाताओं के आलवा जैन समाज के कई प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति थी।