औरंगाबाद। युगप्रधान, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य डॉ मुनिश्री पुलकित कुमारजी , मुनि आदित्य कुमारजी ठाणा 2 अभी (औरंगाबाद शहर) छत्रपति संभाजी नगर में विराज रहे हैं।
मुनिश्री के दर्शनार्थ श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष अनिलमामा संचेती स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष झुंबरलाल पगारिया दिगंबर जैन समाज तथा सकल मारवाड़ी समाज के उपाध्यक्ष महावीर पाटनी, देसरडाजी महावीर इंटरनेशनल औरंगाबाद के प्रमुख राजेंद्र बांठिया JITO औरंगाबाद के रजनीश कटारिया, BJS के मार्गदर्शक गौतम संचेती, अजीत मुथियान, अनिल सुनील बोहरा, चिराग चंडालिया, अतुल कोठारी, JESA के प्रमुख राजेश पाटनी, तेरापंथी सभा ठाणे मुंबई के अध्यक्ष रमेश सोनी, मंत्री नरेश बाफना तथा पंढरपुर वालुज बजाज नगर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष संतोष चोरड़िया आचार्य महाश्रमण अक्षय तृतीया प्रवास समिति के अध्यक्ष सुभाष नाहर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अमित कांतिकुमार जैन तथा नगरसेवक पंकज वाडकर आदि अनेक विशिष्ट महानुभावों ने मुनिश्री के दर्शन सेवा का लाभ प्राप्त किया तथा मुनिश्री को आगामी महावीर जयंती तक औरंगाबाद में ही विराजने की विशेष अर्जी की।
औरंगाबाद में विभिन्न जैन संस्थाओं के पदाधिकारियों ने किए डॉ मुनिश्री पुलकित कुमारजी के दर्शन
Leave a comment
Leave a comment