तेयुप राजाजीनगर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल राजाजीनगर द्वारा तेरापंथ युवक परिषद राजाजीनगर द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर श्रीरामपुरम में जैन संस्कार विधि से आचार्य महाश्रमण फिजियोथेरेपी सेंटर एवं कन्या सुरक्षा बेंच का हुआ भव्य उद्घाटन। संस्कारक राजेश देरासरिया एवं रनीतजी कोठारी ने विभिन्न मंगल मंत्रोच्चार से जैन संस्कार विधि को संपन्न करवाते हुए नमस्कार महामंत्र का जाप किया गया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती नीलमजी सेठिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए राजाजीनगर महिला मंडल द्वारा संपादित कार्यो की सराहना करते हुए शुभकामनाएं संप्रेषित की।तेयुप अध्यक्ष अरविंदजी गन्ना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला मंडल परिवार को शुभकामनाएं संप्रेषित की।आभतेमम के पूर्व महामंत्री वीणाजी बैद, कार्यकारणी सदस्य लताजी जैन, राजाजीनगर महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती चेतनाजी वेदमूथा, उपाध्यक्षा उषाजी चौधरी, मंत्री सीमाजी श्रीश्रीमाल एवं महिला मंडल परिवार की रही उपस्थिति।
इस अवसर पर तेरापंथ ट्रस्ट उपाध्यक्ष श्री अशोकजी चौधरी, तेयुप परामर्शक प्रवीणजी नाहर, सुनीलजी बाफना, चंद्रेशजी मांडोत, निवर्तमान अध्यक्ष मनोजजी मेहता, अध्यक्ष अरविंदजी गन्ना, कमलेशजी गन्ना, भावेशजी मुथा, महावीरजी मेहता, डॉक्टर्स की रही उपस्थिति।
तेयुप राजाजीनगरः जैन संस्कार विधि सेआचार्य महाश्रमण फिजियोथेरेपी सेंटर एवं कन्या सुरक्षा बेंच का उद्घाटन समारोह
Leave a comment
Leave a comment