चेम्बूर (मुंबई)। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वाधान में क्षेत्र – चेंबूर द्वारा निर्माण परियोजना की चोथी कार्यशाला “उम्मीद -एक बेहतर कल की” का सफलतम आयोजन एफेक स्कूल में कक्षा 5वी से सातवीं तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया। कार्यक्रम की मंगलमय शुरुआत चेंबुर महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत से किया। श्रीमती कुसुम जी हिरण ने बच्चों को महाप्राण ध्वनि करवाई व इसके फायदे भी बताए।
इस बार बच्चों ने ही दया और परोपकारी पर कहानी प्रस्तुत की। चेंबुर महिला मंडल की बहनो ने पन्ना दाई पर नाटक की प्रस्तुति दी। चारों कार्यशाला के बारे में बच्चों व टीचर ने अपने बहुत ही सुंदर विचार रखे। कुसुम जी हिरण द्वारा सभी बच्चों को गिफ्ट दिए गए।
संकल्पो द्वारा कार्यक्रम का सकुशल समापन किया गया। श्रीमती तारा आच्छा खुशबू जी लोढ़ा ने सभी का आभार ज्ञापन व सम्मान किया। कोमल धाकड़ ममता मेहता मनीषा पटवारी आशा गांधी शर्मिला वडाला अनीता बंबोली वनिता बाफना संपूर्ण चेंबूर महिला मंडल का पूर्ण सहयोग रहा। लगभग 150 बच्चों ने चारों कार्यशाला का लाभ लिया।
- ABTYP JTN मुंबई सें विकास धाकड़