तेरापंथ समाज कांदिवली मुम्बई की सफलतम संगठन यात्रा

मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा कांदिवली मुम्बई की संगठन यात्रा में  सफल ही नहीं सफलतम गतिमान हो रही है। 17 जनवरी से प्रारंभ हुई यह संगठन यात्रा ठाकुर विलेज से होती हुई अभी चार कोप महावीर नगर कांदिवली (वेस्ट) में गतिमान है।
लगभग 40परिवारों की यात्रा हो चुकी है,18 नए सदस्य भी बने हैं। सभी परिवारों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। तेरापंथी सभा हर परिवार की अच्छे से सार संभाल कर रही है। तेरापंथ धर्म संघ की सभी गतिविधियों की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाई जा रही है। बच्चों को ज्ञानशाला से जोड़ने की, तेरापंथ भवन ठाकुर कॉम्प्लेक्स में अपने अनुकूलता के अनुसार चारित्र आत्माओं की सेवा उपासना , शनिवार की सामायिक करने की प्रेरणा दी जा रही है।बालक, किशोर,युवा प्रोढ, वृद्ध सभी को अपनी अनुकूलता के अनुसार धर्मसंघ की गतिविधियों से जुडने का शनिवार की सामायिक करने आदि का सुन्दर प्रयास किया जा रहा है।

  • ABTYP JTN मुंबई सें विकास धाकड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *