राजकुमार संतोषी को भारतीय सिनेमा में अग्रणी फिल्मों के योगदान के लिए जाना जाता है। फिल्म ‘गांधी-गोडसे एक युद्ध’ के साथ वे 9 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं, यह फिल्म 26 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
27 दिसंबर को फिल्म के मोशन पोस्टर का अनावरण किया गया। वीडियो में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के बीच विचारधाराओं के युद्ध को दिखाया गया है। महात्मा गांधी की भूमिका दीपक अंतानी ने निभाई है जबकि चिन्मय मंडलेकर फिल्म में नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाते नजर आएंगे। गांधी गोडसे एक युद्ध असगर वजाहत और राजकुमार संतोषी द्वारा लिखित है। संतोषी प्रोडक्शंस एलएलपी एक पीवीआर पिक्चर्स रिलीज़ प्रस्तुत करता है, राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित, एआर रहमान द्वारा संगीत, मनीला संतोषी द्वारा निर्मित। 26 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है
राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘गांधी-गोडसे एक युद्ध’ का मोशन पोस्टर जारी
Leave a comment
Leave a comment