नयी दिल्ली। इस समय उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों सहित देश के कई हिस्सों में शीत लहर का भयंकर प्रकोप जारी है। यूपी, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण चंड़ीगढ़ में हल्की बारिश तथा नववर्ष पर पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया है।
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ऑरेंज और उत्तराखंड के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम केन्द्र के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर भारत में घना कोहरा छाये रहने, ठंडक और शीतलहर का प्रकोप बने रहने के आसार हैं। चंडीगढ़ तथा इसके आसपास अगले दो दिन आंशिक बादल छाये रहने और हरियाणा, पंजाब के इलाकों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाने के आसार हैं। चंड़ीगढ़ में आज न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।
पिछले कुछ दिनों से मौसम की मार के के कारण लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। नारनौल तथा हिसार का पारा न्यूनतम पारा दो डिग्री, बठिंडा का तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। चंडीगढ़ में लोग धूप के लिये तरसते रहे। शहर का पारा सात डिग्री,अमृतसर, लुधियाना और पटियाला का पारा छह डिग्री,पठानकोट आठ डिग्री,फरीदकोट छह डिग्री, गुरदासपुर का पारा चार डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब के दूर-दराज के इलाकों में घने कोहरे से यातायात प्रभावित रहा।
हरियाणा में अंबाला का पारा सात डिग्री, करनाल छह डिग्री ,रोहतक छह डिग्री, भिवानी पांच डिग्री ,गुडगांव तीन डिग्री,सिरसा पांच डिग्री, कुरुक्षेत्र आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.7 डिग्री कम, कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बर्फबारी के कारण लद्दाख-कश्मीर में सभी झीलें, नाले और नदी जम गई है। पहाड़ बर्फ से ढ़के हुए है। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 13.4 डिग्री, करगिल में शून्य से नीचे 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिमाचल प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड सितम जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कल्पा में आज हल्का हिमपात हो सकता है। तापमान की बात करें, तो न्यूनतम तापमान एक डिग्री और अधिकतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया है। कल कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। कुल्लू में भी आज बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया है। मनाली में न्यूमनतम तापमान शून्य दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तराखंड के बद्रीनाथ में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बद्रीनाथ में हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून में न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार दक्षिण तटीय आन्ध्र प्रदेश और रायलसीमा में अगले 48 घंटों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेलंगाना, उत्तर-दक्षिण तटीय आन्ध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के क्षेत्रों में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। तटीय आन्ध प्रदेश के एक या दो स्थानों पर और रायलसीमा के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों में बारिश हुई। तेलंगाना और केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के यनम का मौसम शुष्क रहा।
तटीय आन्ध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम और तेलंगाना के मेडक में रविवार देर रात का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस और 18.6 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक के कई हिस्सों में सोमवार से तीन दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक बेंगलुरु सहित दक्षिणी भीतरी इलाकों के नौ जिलों बेगलुरु ग्रामीण,चामराजनगर, कोडागु, कोलार, मैसूरु, मांड्या, रामनगर, तुमकुर जिलों में बारिश होने का अनुमान है।
विभाग के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मैंगलोर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तर भारत के कई इलाकों में भयंकर शीतलहर व ठंड का प्रकोप, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
Leave a comment
Leave a comment