पालघर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल पालघर द्वारा निर्माण परियोजना के तहत उम्मीद एक बेहतर कल की कार्यशाला का आयोजन जीवन विकास हाईस्कूल में सोमवार 19 दिसंबर 2022 को किया गया।
स्वागत भाषण महिला मंडल अध्यक्ष्या श्रीमती अनोखाजी बदामिया ने किया। महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष्या श्रीमती संगीता जी बाफना ने बच्चों एवं स्कूल के अध्यापकों को उम्मीद एक बेहतर कल के कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी दी और मंडल की जानकारी दी गई एवं उसके बाद बच्चों को महाप्राण ध्वनि के प्रयोग करवाये गए।
मंत्री श्रीमती संगीता चपलोत ने बच्चों को सत्य के बारे में प्रेरणादायक कहानी सुनाई और बच्चों से उससे सम्बंधित प्रश्न पूछे। तत्पश्चात सभी बच्चों को रोचक गेम खेलाया गया। उसमें प्रथम तीन को पुरस्कृत किया। आभार ज्ञापन संगम बदामिया ने किया। अंत में सभी बच्चों को पैन, केक, चॉकलेट, बिस्किट आदि वितरित किए गए। स्कूल के अध्यापक एवं प्रिंसिपल ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। आगे भी स्कूल में ऐसे आयोजन आयोजित करने के लिए कहा। समाचार प्रदाता दिनेश राठोड़।
पालघर महिला मंडल द्वारा उम्मीद एक बेहतर कल की कार्यशाला
Leave a comment
Leave a comment