मुंबई। अचार्य अत्रे ऑडिटोरियम प्रभादेवी मुम्बई में मिला वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड को “भारत भूषण 2022” पुरस्कार प्रदान किया गया। अचार्य अत्रे ऑडिटोरियम प्रभादेवी मुम्बई में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। जिसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन, पुलिस मित्र माहिती अधिकार व पत्रकार संरक्षण सेना, ऑल इंडिया एंटी करप्शन पार्लमेंट कमेटी, भारतीय महाक्रांति सेना, क्राइम प्रिवेंशन एंटी करप्शन कमेटी, कल्याणी महिला बहुउद्देशीय सेवाभाव संस्था व छत्रपति शेतकारी सेना द्वारा आयोजित किया गया था।
श्री पारसमल दुगड़ प्रेक्षा ध्यान योग साधना केन्द्र मुंबई के माध्यम से विगत 25 वर्षों से मुंबई में प्रतिदिन निरन्तर नियमित 365 दिन योग के क्षेत्र में निःशुल्क ध्यान, योगासन, प्रणायाम, मुद्रा ध्वनि का प्रशिक्षण मुंबई समाज को प्रदान कर रहे हैं। आप प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वाधान में 5 प्रेक्षाध्यान केन्द्रों का निःशुल्क संचालन अपनी धर्मपत्नी श्रीमती विमला देवी दुगड़ के साथ कर रहे हैं। इसके अलावा पूरे भारतवर्ष में सैंकडो शिविर प्रेक्षाध्यान योग के आपके द्वारा आयोजित किए जा चुके हैं। और भी अनेकों तरह के पुरस्कारों से प्रेक्षा पुरस्कार, जैन सेवा रत्न, महाराष्ट्र रत्न, योग शिरोमणि आदि से आपको नवाजा जा चुका है।
वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ “भारत भूषण 2022” से सम्मानित
Leave a comment
Leave a comment