अहमदाबाद: गुजरात के मोरबी में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक केबल ब्रिज पुल टूटने से कई लोग पानी में गिर गए। यह केबल पुलि मच्छु नदी पर बना है। बताया जा रहा है कि घटना के समय पुल के ऊपर दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे। फिलहाल डूबने वालों की संख्या कंफर्म नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि 10 से ज्यादा लोग डूबे हैं। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची हैं। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुल जर्जर हो चुका था। पांच दिन पहले ही इसे फिर से मरम्मत के बाद लोगों के लिए खोला गया था।घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया, ‘मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज गिरने की त्रासदी से मुझे गहरा दुख हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मैं इस संबंध में जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।’
पीएम ने सीएम से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात CM और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की। उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है।
मच्छु नदी पर बना केबल पुल टूटने से कई के डूबने की आशंका, गुजरात के मोरबी में हादसा
Leave a comment
Leave a comment