पालघर। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में गणाधिपति पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री तुलसी की 109 वी जन्मजयंती पर विशेष आयोजन गुरुवार 27 अक्टूम्बर 2022 को शाम 8:30 बजे तेरापंथ भवन पालघर में किया गया।
सभी का स्वागत सभा अध्यक्ष देविलाल जी सिंघवी ने किया कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष्या अनोखा बाई बदामिया, मंत्री संगीता चपलोत, सभा मंत्री हितेश बदामिया, उपासक मिठालाल जी सिंघवी, भगवानलाल जी सिंघवी आदि ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी।
शांतिलाल जी सिंघवी, कविता बदामिया, चंदादेवी सिंघवी, रतनबाई बदामिया आदि ने सुमधुर गीत के द्वारा प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन सभा अध्यक्ष देविलाल जी सिंघवी ने किया। यह जानकारी मिडिया प्रभारी दिनेश राठोड़ ने दी।
पालघर में मनाई गणाधिपति आचार्य श्री तुलसी की जन्म जयंती
Leave a comment
Leave a comment