मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा मुंबई के तत्वावधान में दक्षिण मुंबई कालबादेवी में आचार्य श्री महाश्रमण जी की सूशिष्या शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी के सानिध्य में उत्थान के कार्यक्रम का आयोजन साध्वी श्री के नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई मंगलाचरण महिला मंडल द्वारा हुआ। स्वागत भाषण दक्षिण मुंबई के सभा अध्यक्ष गणपत डागलिया ने किया और सभी को आह्वान किया कि आप उत्थान से जुड़े साध्वी जागृत प्रभा जी ने ध्यान का प्रयोग कराया।
ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति पधार रहे गुरुराज जागे सकल समाज बहुत ही रोचक प्रस्तुति हुई ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओं द्वारा कैसे करें चारित्र आत्माओं के साथ वाणी दर्शन गोचरी का व्यवहार आदि पर विवेचन करते हुए शानदार नाटक की प्रस्तुति दी संयोजक रतन सिंयाल उत्थान के बारे में विस्तृत जानकारी दी उत्कर्ष के विषय में भी चर्चा की साधु साध्वी की गोचरी एवं विहार के बारे में जानकारी दी प्रत्येक भाई-बहन उत्थान के उपक्रम से जुड़े साध्वी संचितयशा एवं रक्षित यशा व बहनों द्वारा नाटक की प्रस्तुति उत्थान के विषय पर कैसे करें वंदना का विधिवत विधि द्वारा स्वयं कर जानकारी दी।
साध्वी श्री सोमलता जी ने देव गुरु धर्म तीन ऐसे अमूल्य रत्न हमारे पास रहे गुरु हमें आत्मसिद्धि की राह बताते हैं धर्म से भौतिक सुख की कामना करें यह हमारा अज्ञान है धर्म हमारा आत्म शुद्धि की राहें है हमारी आस्था गुरु के प्रति अटल रहे जहाँ गुरु है वहां जीवन है मुनि महेंद्र कुमार जी द्वारा उत्थान की परिकल्पना श्रावको लिए अपेक्षित है मुनि श्री काफी श्रम कर रहे हैं पूरे मुंबई में उत्थान के प्रति एक नई जागरूकता हुई है छोटी-छोटी बातों की जानकारी के लिए श्रावक समाज अवगत हो रहा है मुंबई का श्रावक समाज गुरुदेव को अच्छी भेंट देंगे। आभार ज्ञापन सभा मंत्री दिनेश धाकड़ ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी रक्षित यशा जी ने किया यह जानकारी उत्थान के मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़ ने दी।
– समाचार प्रदाता नितेश धाकड़