पालघर। अभातेयुप के तत्वावधान में संगठन यात्रा सप्ताह के अंतर्गत अभातेयुप से CPS सहप्रभारी श्री. कुलदीप जी कोठारी, किशोर मंडल सह प्रभारी श्री मयंक जी धाकड़, समिति सदस्य श्री.अमित जी रांका की विशेष उपस्थिति में शनिवार 16 जुलाई 2022 सुबह 10 बजे तेरापंथ भवन में संगठन यात्रा आयोजित की गई। मंगलाचरण मनीष तलेसरा और उनके परिवार द्वारा किया। कुलदीप जी कोठारी द्वारा श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन करवाया। तेयुप पालघर परामर्शक एवं सभा मंत्री हितेशजी बदामिया एवं किशोर मंडल द्वारा विजय गीत का सुमधुर संगान कर परिषद को मंत्रमुग्ध कर दिया। तेयुप अध्यक्ष कांती परमार ने सभी पदाधिकारी व आगंतुकों का स्वागत सम्मान किया।
तेयुप मंत्री योगेश राठोड़ ने परिषद के समक्ष पालघर तेयुप द्वारा चलाये जा रहे घर घर भक्ति हर घर भक्ति अभियान, डायरेक्टरी कि गति प्रगति की जानकारी प्रेषित की।
CPS सह प्रभारी श्री. कुलदीपजी कोठारी ने 17 सितंबर को अभातेयुप के आह्वान पर होने वाले MBDD की जानकारी और CPS के बारे में बहुत सरल तरीके से बताते हुए कहा हमें आगे कैसे बढ़ना है, क्या करना है, कैसे करना है और अधिक से अधिक सभी लोगों को कैसे जोड़ें। इस विषय पर उन्होंने सहज सरल सुंदर विचारों द्वारा अवगत कराया। किशोर मंडल सह प्रभारी मयंकजी धाकड़ ने किशोर मंडल अधिवेशन और किशोर मंडल द्वार चलाये जा रहे विविध उपक्रमो पर प्रकाश डाला। समिति सदस्य श्री. अमितजी रांका ने संगठन का महत्व संगठन की शक्ति ऊर्जा आदि से ओतप्रोत अपने विचार रखे।
सभा अध्यक्ष देविलालजी सिंघवी, मंत्री हितेश बदामिया, महिला मंडल अध्यक्षा अनोखा बाई बदामिया, महिला मंडल निवर्तमान अध्यक्ष्या संगीता बाफना आदि ने अपने भावो की अभिव्यक्ति दी।
सभी आगंतुकों का आभार विक्रम बाफना ने व्यक्त किया। मंच का सुंदर संचालन अविश तलेसरा व अमन भोगर ने किया। यह जानकारी मिडिया प्रभारी दिनेश राठोड़ ने दी।
पालघर में अभातेयुप की संगठन यात्रा
Leave a comment
Leave a comment