भायंदर। आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासन श्री साध्वी कैलाशवती जी के सांनिध्य में शुक्रवार को भायंदर तेरापन्थ भवन में मंगल भावना समारोह का आयोजन हुआ। सामुहिक नमस्कार मंत्रोचारण के द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात हुई। भायंदर कन्यामण्डल ने सुमधुर गीतिका का संगान किया। साध्वी वृन्द द्वारा भायंदर प्रतिक्रमण किया यह कार्यक्रम बहुत ही रोचक रहा ।भायंदर महिलामण्डल की बहनो गीतिका द्वारा अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी।
शासन श्री साध्वी कैलाशवती ने अपने उदबोधन में कहा मेरे दिल मे भी निराशा है। अगर हमे गुरूदेव कहते कि तुम दर्शन करो तो हम गुरूदेव के दर्शन कर प्रसन्नता की अनुभूति होती ।
साध्वी पंकज श्रीजी ने अपने उदबोधन में कहा साधु संतों का काम समाज मे सोये हुए व्यक्ति की अंतर आत्मा को जगाना है। साधु संत जीवन बदलने के लिए आते है। चार महीनों में आप लोगो ने एक कान से सुना एक कान से निकल दिया तो आप लोगों ने कुछ नही सीखा है। जब तक आप लोग अपने आपको नही बदलेंगे तब तक हम सफल नही हो सकते है। भायंदर का श्रवाक समाज बहुत शांत है।
साध्वी ललिता श्रीजी, साध्वी शारदा प्रभाजी , साध्वी सम्यक्त्व यशाजी ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। मुख्य अतिथि नरेन्द्र मेहता ने कहा आज का दिन बहुत ही पवित्र दिन है,आज सभी जगह परिवर्तन का दिन है, सभी जगह मंगलभावना समारोह है। जो कुछ इन चार महीनों में मिला है बहुत अनमोल है। इसे हम अपने जीवन मे कितना उतारना है, यह हमारे ऊपर है।
डिम्पल मेहता ने कहा हम चातुर्मास काल मे तप , ध्यान , का क्रम निरन्तर चलता रहता है। हम अपनी शक्ति के अनुसार कार्य करते है। साध्वी श्री ने अपने वाणी से पूरे भायंदर समाज को लाभान्वित किया है। गीता जैन ने कहा आज का दिन शुभ कहे या कहे कि हम उदास है। आज मीरा भायंदर में सभी गुरु भगवन्तों का परिवर्तन का दिन है। इस चातुर्मासिक काल मे जो कुछ हमे सीखा है उसे अगले वर्ष तक अपने जीवन मे उतारना है।
अखिल भारतीय तेरापन्थ महिला मंडल अध्यक्षा कुमुद कच्छारा ने कहा मीरा भायंदर का समाज जागरूक समाज है। साध्वी श्री की आज जो स्थिति है वह देखकर लगता है कि यह चातुर्मास सफल रहा । आपकी ममता हमेशा महिला समाज को मिली है। मुंबई अध्यक्षा जयश्री बड़ाला ने कहा अगर सही समय पर सही बीज बोया जाए तो , एवं सही पालन पोषण किया जाए तो फसल अच्छी तैयार होगी। साध्वी श्रीजी का यह सफलतम चातुर्मास रहा। वरिष्ठ श्रावक मीठालाल बरलोटा, सभा अध्यक्ष प्रदीप बच्छावत, मंत्री माणक सालेचा , पूर्व सभा मंत्री कनक सिंघवी, छतर खटेड,तेयुप उपाध्यक्ष भूपेंद्र वागरेचा, तेयुप मंत्री परेश भंडारी, निर्मल जैन, संगीता बोथरा, सुमन नाहटा, विधा नाहर, आदि ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। संचालन भायंदर सभा के सहमंत्री रूप सिंह गोठि ने किया।
भायंदर में मंगल भावना का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment