वाशी। युग प्रधान महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या “शासन श्री” साध्वी श्री कैलाशवतीजी का संथारा सलेखना सानंद संपन्न हुआ। बैकुंठी यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धाभक्ति के साथ सभी साध्वीश्री को अपनी भावांजलि अर्पित की।
संक्षिप्त परिचय-जन्म: कार्तिक शुक्ला 5 संवत् 1992 (सन् 1935)
दीक्षा: कार्तिक कृष्णा 10 संवत् 2010 (सन् 1953), जोधपुर मेंआचार्य श्री तुलसी के कर कमलों से
जन्म स्थान: सिसाय (हरियाणा)
माता का नाम: श्रीमती लक्ष्मीदेवी जैन
पिता का नाम: श्री ताराचंदजी जैन
अग्रगन्य: संवत् 2058 में आचार्य श्री महाप्रज्ञजी द्वारा
नातिले चारित्रात्मा:-स्वर्गीय साध्वी श्री विद्यावतीजी -सगी बहन
स्वर्गीय मुनि श्री मानसकुमारजी- सगे भाई
यात्राएं: महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्यप्रदेश, मेवाड़, गुजरात, हरियाणा, मारवाड़, थली, राजस्थान
तिवीहार संथारा प्रत्याखान:-
साध्वी”शासन श्री” कैलाशवतीजी को साध्वीश्री पंकज श्रीजी ने गुरु आचार्य श्री महाश्रमणजी की आज्ञा से तेरापंथ सभा अध्यक्ष विनोदजी बाफना कोषाध्यक्ष नरेंद्रजी वडाला तेरापंथ महिला मंडल संयोजिका इंदुजी वडाला सहसंयोजिका अनीताजी चपलोत एवं तेरापंथ समाज की उपस्थिति में दिनांक:8 जुलाई 2022 शुक्रवार प्रातः3:09 मिनट पर तिविहार संथारा का प्रत्याख्यान करवाया गया
चोवीहार संथारा प्रत्याख्यान:-
“शासन श्री” साध्वी श्री कैलाशवती जी को 8 जुलाई 2022 को चौविहार संथारा का प्रतिख्यान समय प्रातः6:29 को कराया और प्रातः6 बजकर 41 मिनिट पर सींझ गया। 3:30 घंटे का आया यह पंडित मरन मुंबई के लिए इतिहास के स्वर्णिम दस्तावेज बन गया यह स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हुआ।
तेरापंथ समाज वाशी के संस्था के पदाधिकारी की भूमिका:-
तेरापंथ सभा अध्यक्ष विनोदजी बाफना, कोषाध्यक्ष नरेंद्रजी, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष महावीरजी सोनी, मंत्री महावीरजी हिरण, कोषाध्यक्ष विनोदजी बाफना, बाबूलालजी बाफना, कमलेशजी बोहरा, अनिलजी सिंघवी, ललीतजी बोहरा, ललितजी बाफना, राजेंद्रजी सामर, अशोकजी आच्छा, गौतमजी कोठारी, तनसुखजी चोरड़िया, महेशजी बाफना, चेतनजी कोठारी, डॉक्टर बलवनजी चोरड़िया, सुशीलजी मेडतवाल, विनोदजी बाफना, सुरेशजी बाफना, अशोकजी बड़ौला, पंकजजी चंडालिया, पवनजी परमार, राजूजी कावड़िया, प्रवीणजी चोरड़िया, नितेशजी बाफना, जितेंद्रजी सिंघवी, हरीशजी गादीया, हितेशजी मेहता, अमितजी आंचलीया, राकेशजी चंडालिया, जितेंद्रजी बाफना, जसराजजी छाजेड़, बसंतजी लोढा, सुनीलजी बोहरा, प्रसन्नजी पामेचा, अशोकजी गोखरू, अनिलजी मादरेचा, मनोजजी खीवेसरा, मुकेश बाफना, महिला मंडल संयोजिका इंदुजी वडाला, संयोजिका अनीताजी चपलोत, अणुव्रत समिति मुंबई मंत्री वनीताजी बाफना, सीमाजी चोरड़िया सुशीलाजी सिसोदिया का व्यवस्था में सहयोग रहा।
अणुव्रत सभागार में भव्य बैंकुठी दर्शन एवं तैयारी:
तेरापंथ समाज वाशी के पदाधिकारी को साध्वी श्री ललिताश्रीजी साध्वी श्री पंकजश्रीजी ने एवं सहवर्तनी साध्वी श्री जी ने मंगल पाठ एवं लोगस्स पाठ का ध्यान करा कर वाशी 17 में संथारा साधीका साध्वी श्री कैलाशवतिजी का पार्थिक शरीर तेरापंथ समाज वाशी के पदाधिकारियों को सुपुर्द किया। पार्थिव शरीर को अणुव्रत सभागार लाया गया और बैंकुटी में दर्शन सेवा के लिए रखा गया।
संघीय संस्थाएं पदाधिकारी में आचार्य श्री महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मदनलालजी तातेड़, महामंत्री सुरेंद्रजी कोठारी, महेशजी बाफना, साध्वी श्रीजी के संसार पक्षिय भाई रतनलालजी एवं परिवार भतीजा कमलजी, तेरापंथ महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोकजी तातेड, तेरापंथ सभा मुंबई के निवर्तमान अध्यक्ष नरेंद्रजी तातेड, विमलजी सोनी, कार्याध्यक्ष नवरत्नजी गन्ना, मंत्री दीपकजी डागलिया, किशनलालजी डागलिया, विनोदजी बोहरा, ख्यालीलालजी तातेड, रमेशजी सुतरिया, दिलीपजी सारवानी, प्यारचंदजी, विनोदजी कच्छारा, संदीपजी कोठारी, देवेंद्रजी डागलीया, नितेश जी धाकड़, पूर्व नगरसेवक प्रकाशजी मोरे, पूर्व नगरसेविका शिल्पाजी मोरे, नगरसेवक अनिलजी कौशिक, वरिष्ठ संरक्षक भंवरलालजी बोहरा, मंत्री प्रवीणजी डांगी, कैसीजी बाफना, महिला मंडल मंत्री अलकाजी मेहता, कार्यकारिणी सदस्य चंदाजी कोठारी, निर्मलाजी चंडालिया, प्रेमलताजी सिसोदिया, जयश्रीजी वडाला, कुमुदजी कच्छारा, अणुव्रत समिति मुंबई मंत्री वनिताजी बाफना एवं कोपर खैरना एरोली घणसोली थाना मुलुंड भांडुप नेरुल खारघर सीबीडी बेलापुर ऊरन पनवेल कांदिवली मुंबई घाटकोपर मानखुर्द अनेक क्षेत्रों से श्रावक समाज की विशेष उपस्थिति रही।
सहवर्तनी साध्वी श्रीजी का मंगल उद्बोधन:-
साध्वी श्री ललिताश्रीजी, साध्वी श्री पंकजश्रीजी, साध्वी श्री शारदाप्रभाजी, साध्वी श्री सम्यकत्वयशाजी ने अपने साथ में बिताए हुए विगत वर्षों को याद करते हुए सेवा एवं संथारा और स्वास्थ्य की संक्षिप्त में जानकारी दी। पूरे घटनाक्रम को संथारा की जानकारी श्रावक समाज के समक्ष रखी। साथ में स्थानकवासी संप्रदाय से साध्वी श्री डॉ सिद्धायिकाजी मसा एवं हर्षायिकाजी मसा आदि ठाणा 2 का सानिध्य प्राप्त हुआ एवं भावांजलि अर्पित की।
बेंकुटी के लिए प्रस्थानः
साध्वी श्रीजी की बैंकुठी का भव्य जुलूस के रूप में हजारों श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति गाजे बाजे के साथ नारों का उद्घोष करते हुए साध्वी श्रीजी को भावांजलि अर्पित की गई। साध्वी श्रीजी के पार्थिव शरीर को श्मशान भूमि में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। चंदन की लकड़ी और नारियल अर्पित की गई। जिसमें ऐसा भव्य नजारा देखा गया वाशी नई मुंबई और मुंबई एक हो गई जनसमूह अपनी श्रद्धा के साथ-साथ उमड़ पड़ा।
जुलूस भव्य रैली के साथ:
हजारों की संख्या में मुंबई नवी मुंबई क्षेत्र से सकल जैन समाज से पधारे हुए समस्त पदाधिकारीगण श्रावक समाज की उपस्थिति रही अंतिम दर्शन के पश्चात मुंबई सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलालजी बाफना ने सूचना एवं जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति संपतलालजी बागरेचा सोहनलालजी कोठारी नरेंद्रजी वडाला श्री लक्ष्मीलालजी गोखरू शांतिलालजी सिंघवी विनोदजी खिवेसरा उत्तमचंदजी धोखा लादूलालजी श्री श्रीमाल नीरजजी बम विमलजी सांमर अजीतजी कच्छारा सुनीलजी सोनी शांतिलालजी धोखा सुरेशजी धोखा विमलजी श्रीमाल महावीरजी आच्छा सुभाषजी श्रीमाल अनिलजी बाफना शुभकरणजी बाफना अशोकजी श्री श्रीमाल पदम कावड़िया बसंतीलालजी बाफना एवं नवी मुंबई क्षेत्र से संस्थाओं के पदाधिकारी की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तिलखेशजी गोखरू मुकेशजी चौरडीया जितेशजी ढलावत हरीशजी लोढा नीलेशजी चपलोत निलेशजी कोठारी दीपकजी राठौड़ विमलजी कोठारी राकेशजी राठौड़ प्रकाशजी संचेती अरविंदजी खाढेड जसराजजी कोठारी पुखराजजी संचेती भावनाजी बाफनाजी सुमनजी बाफना स्वीटीजी आचलिया सीमाजी बाफना रंजनजी हिरण सोनियाजी ममताजी ढलावत मंजूजी परमार पूजाजी मेहता संगीताजी बाफना भावनाजी आच्छा शीतलजी मेहता रेखाजी मेहता रीनाजी गुंडेचा सीमाजी चपलोत संध्याजी कोठारी कार्यक्रम में विशेष व्यवस्था में सहयोग रहा।
कार्यक्रम का कुशल संचालन उपासक प्राध्यापक श्रीमान रतनलालजी सियाल ने किया। आभार ज्ञापन तेरापंथ सभा मुंबई वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमान बाबूलालजी बाफना ने किया। यह जानकारी JTN प्रतिनिधि वाशी पंकज चंडालिया ने दी।