मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल एवं कन्या मंडल के निर्देशानुसार, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल, मुंबई के तत्वावधान में मुंबई कन्यामंडल ने आयोजित किया Awareness Drive Month। कन्यामंडल ने अपनी टैगलाइन सोच सही Approach नई को सार्थक करते हुए जून महीने की नारीलोक एक्टिविटी को बहुत ही अनोखे अंदाज में संपन्न किया और कन्याओं के बीच में connectivity और सौहार्द बढ़ाने के लिए प्रोग्राम रखा दो दिवसीय ट्रेकिंग ट्रिप Campistan -Time to Retreat का Tents N Trails के कैंपिग साइट में।
कार्यक्रम कि शुरूआत कन्यामंडल प्रभारी जूली मेहता ने स्वागत वक्तव्य से की। मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा रचनाजी हिरण एवं मंत्री अल्काजी मेहता ने RRR -Regroup, Reconnect and Rebuild बैनर का अनावरण किया रचना जी ने प्रेरणा देते हुए कहा कि कन्याओं को अपने संस्कारों को सहेजते हुए आगे बढ़ना है।
उन्होंने युगप्रधान आचर्यश्री महाश्रमण के मुंबई चातुर्मास पर श्री चरणों में आध्यात्मिक भेंट चढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया। अगले सत्र में कन्याओं को 10 के ग्रुप में बांटा गया। उन्हें train your brain, horror comedy, connect with alphabet, tug of war, etc. जैसे कई मनोरंजक खेल खेलाए गए जिससे वो आपस में interact कर सके। इन रचनात्मक खेलों को खेलाने में कन्यामंडल सह संयोजिका काजल मादरेचा, कमिटी मेंबर्स प्रेक्षा बडाला, लब्धी सिसोदिया, कशिश लोढा, दिव्या कोठारी और हेतल कच्छारा का सराहणीय सहयोग रहा। अगले दिन सुबह 2 घंटे की ट्रैकिंग कन्याओं के लिए काफी चुनौतीपूर्ण और रोचक रही। गेम्स के विजेताओं की घोषणा करते हुए अल्का जी ने कन्याओं को बताया कि यह ट्रेकिंग हमें सिखाती है कि किस तरह हम धैर्य, संतुलन और साहस से आगे बढ़ सकते हैं। महिला मंडल सहमंत्री सरोजजी सिंघवी ने कन्याओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें हमेशा एक दूसरे का साथ देते हुए आगे बढ़ना है। कन्यामंडल सह-प्रभारी नूतन लोढा ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
कन्यामंडल संयोजिका किंजल संचेती, सह संयोजिका जिग्या सिसोदिया, कमिटी मेंबर्स दर्शिका बम्बोली, दिशा दुग्गर, गिरिशा भंडारी, निकिता चौहान, निशा कोठारी, सिमरन बंब, ऊर्जिता बाफना और दीप्ति सियाल के अथक परिश्रम से यह बहुप्रतीक्षित ट्रेकिंग ट्रिप 120 कन्याओं के साथ बहुत ही सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
मुंबई कन्यामंडल ने किया अवेर्नेस ड्राइव का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment