बंगलोर। जीतो बैंगलोर के गौरवशाली 15 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “जीतो ग्रेंड सम्मिट” का आगाज कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्माई द्वारा राष्ट्रीय, कर्नाटक राज्य व जैन झंडारोहण के साथ हुआ। पेलेस रोड स्थित चाम्रवज्रा में आयोजित इस 2 दिवसीय सम्मिट के ट्रेड फेयर का उद्धघाटन मुख्यमंत्री ने किया। उद्धघाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ट्रेड फेयर की अनेको स्टालो का दौरा किया और विभिन्न उत्पादों को देखा।
जीतो एपेक्स पदाधिकारियों, ज़ोन पदाधिकारियों, बैंगलोर के पदाधिकारियों व बैंगलोर दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या की उपस्थिति में स्पीकर कॉनक्लेव में द्वीप प्रजवलन कर विधिवत्त शुरुआत की। आयोजन की शुरुआत नवकार मंत्र से हुई।
जीतो बैंगलोर के अध्यक्ष अशोक नागोरी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जीतो बैंगलोर द्वारा सेवा के 15 गौरवशाली वर्ष पूर्ण करने का हर्ष व उत्साह आज जीतो बैंगलोर में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बैंगलोर की धरती में ग़ज़ब की शक्ति है जहाँ सभी लोग दिलो में बैठते है। उन्होंने कहा कि पहले अतिसक्रीय जीतो बैंगलोर को अभी और मज़बूती देनी है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्माई ने कोविड काल के दौरान जीतो की सेवाओं को याद करते हुए कहा कि जीतो अपनी स्थापना के उद्देश्यों को भली-भाँति निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जीतो नाम में ही विजय है, जीतो एक ऐसी संस्था है जो समाज में सेवा, शिक्षा एवं सुधृढ़ता को लेकर निडरता से आगे बढ़ती है। जीतो परिवार के पास एक माद्दा है, एक टीम है और सम्पर्कों की विशालता है सेवा एवं विकास के कदमताल में अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि जीतो व्यापारिक सोच को बहुत आगे ले जाने का बहुत बड़ा मंच है। जीतो पदाधिकारियों को इंगित करते हुए उन्होंने कहा कि व्यापारिक कुशलता एवं संसाधनों से परिपूर्ण जीतो परिवार को भी अमेज़ोन एवं फ़्लिपकार्ट की तरह वैश्विक स्तर पर अपना एक स्वतंत्र एप बनाना चाहिये ताकि सेवा का दायरा बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि अहिंसा परमो धर्म को मानने वाले समुदाय वाले लोग जहां भी जाते है उस भूमि एवं वहा के लोगों को अपने स्नेह, विश्वास एवं अपनत्व से सभी को अपना बना लेते है। जीतो के सेवा-शिक्षा कार्यों से प्रभावित होकर सहयोग का आश्वासन दिया साथ ही साथ जीतो एपेक्स से लेकर जीतो बैंगलोर तक के लिये अपनी मंगल भावनाये प्रकट की।
इस अवसर पर बैंगलोर दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि जैन समुदाय का साथ पाकर वो अपने-आप को भाग्यशाली मानते है। उन्होंने युवा पीढ़ी को इंगित करते हुए कहा कि यह पीढ़ी चट्टान की तरह मजबूत है बस उनको एक अच्छे अवसर के समागम की देरी है। उनको अगर लक्ष्य मिल जाये तो किसी भी सिखर को पा जाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि जैन समुदाय ने आर्थिक सहयोग, सामाजिक सहकार एवं संस्कृति के उत्थान में हमेशा ही ऐतिहासिक कार्य किया है।उन्होंने श्रवण बेलगोला, बेलूर हलेबिड़ु, मूडबिद्री, करकला का उल्लेख करते हुए कहा कि कर्नाटक के इतिहास में जैन इतिहास कारों का बहुत बड़ा योगदान है। पुराने कन्नड़ कवियों को याद करते हुए कहा कि कवि कुवेम्पू, पंपा इत्यादि भी जैन संस्कृति से सम्बंध रखते थे। जैन समुदाय की ओर अपने आकर्षण के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जैन समुदाय द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में किये जा रहे अतुलनीय कार्यों से वो हमेशा इनकी ओर आकर्षित रहते है। उन्होंने कहा कि यह समाज छोटे से लेकर हर बड़े कार्य में हमेशा अग्रणी रहता है।
अंत में उन्होंने कहा कि नव कर्नाटक नव भारत के जोशीले युवा अगर साथ-साथ चले तो नया इतिहास रच सकते है।
समारोह में सम्मिलित होने आयी पद्मश्री आचार्य चंदनाश्री ने कहा 2600 वर्षों से भी अधिक समय से चली आ रही जैन परंपरा का आज तक निर्बाध रूप चलते रहने का मुख्य कारण इसकी अहिंसा प्रवृति है। उन्होंने कहा कि प्रेम, करुणा, अनुकंपा एवं विश्वमैत्री पर चलने वाली जैन परंपरा सत्य की अखंड धारा पर खड़ी है।शिक्षा के लिये समर्पित चंदनाश्री ने कहा कि जहां जिनालय वहा चिकित्सालय और जहां चिकित्सालय वहा विधयालय- यह जीवन परिवर्तन का बहुत बड़ा माध्यम है। पिछले 50 वर्षों से अखंड जैन समाज के लिये कार्य करने वाली संस्था विरायतन जुड़ी आचार्य ने कहा कि वो जीतो ने सशक्त कार्य करते हुए प्राचीन परम्पराओं को न केवल सुरक्षित रखा है अपितु सारे समाज को जोड़कर उसको सुरक्षित रखने का कार्य भी किया है और देश को एक संदेश दिया है। उन्होंने कि शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बैंगलोर के लोग सेवा, संस्कार एवं परोपकार से जुड़े हुए है।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री बोम्माई, सांसद तेजस्वी सूर्या एवं चंदनाश्री का जीतो बैंगलोर की ओर से सम्मान किया गया।
जीतो एपेक्स के चेयरमेन गणपत चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि अति अल्प समय में समाज की युवा संस्था आज वटवृक्ष का रूप लेती जा रही है। एपेक्स महामंत्री हितेश दोषी ने कहा कि युवा पीढ़ी पर जीतो द्वारा स्थापित आयामों को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है। एपेक्स अध्यक्ष सुरेश मुथा ने कहा कि जैन धर्म को पाकर हम अपने आप को भाग्यशाली मानते है, जीतो के माध्यम से भगवान महावीर के संदेशों को वैश्विक मंच पर प्रचारित करना है। एपेक्स उपाध्यक्ष पारस भंडारी ने सह-संचालन करते हुए सभी विशिष्ठो का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि जोश से भरे बैंगलोर जीतो के सदस्य सेवा कार्यों में हमेशा अग्रज की भूमिका निभायी है। इस अवसर पर एपेक्स के पूर्व चेयरमेन तेजराज गुलेच्छा,जेएटीएफ के अध्यक्ष अनिल जैन, श्रमण आरोग्यम के अध्यक्ष हिमांशु शाह, केकेजी ज़ोन अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सामर ने भी सम्बोधित किया। जीतो बैंगलोर के महामंत्री महेश नाहर ने जीतो बैंगलोर के 15 वर्षों के गौरवशाली इतिहास की यात्रा को डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत किया। जीतो बैंगलोर के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बोहरा ने जानकारी दी कि आयोजन के दौरान जीतो बैंगलोर द्वारा बैंगलोर से लगभग 100 किलोमीटर पर स्थित नेलहाल गाँव में निर्मित दूसरे विहार धाम का वर्चूअल उद्धघाटन किया गया। अभी हाल ही में जीतो बैंगलोर से जुड़े नयें सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गयी।
समाचार प्रदाता : बिंदुराय सोनी
जीतो ग्रेंड सम्मिट का आगाज, मुख्यमंत्री ने किया झंडारोहण व ट्रेड फेयर का उद्धघाटन
Leave a comment
Leave a comment