पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले पद्मभूषण उदित नारायण को आज इस्कोन ऑडिटॉरीयम, जूहू मुंबई में शिवराज मुद्रा छत्रपति शिवाजी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया हैं।
उदित नारायण के करोड़ों चाहने वालों में फिर से ख़ुशी की लहर दौड़ गई कि। उदित नारायण का भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान है, तक़रीबन 43 साल से वे अपनी गायिकी के ज़रिए देश की सेवा कर रहे हैं।
उदित नारायण ने अब तक 21 हज़ार गाने तक़रीबन 40 भाषाओं में गाये हैं यह अपने आप में सबसे बड़ा रिकोर्ड है। भारत सरकार ने पहले उन्हें पद्मश्री और उसके बाद पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया। उदित नारायण का जन्म एक गरीब परिवार और एक साधारण किसान के घर में हुआ इसलिए आज भी वे ज़मीन से जुड़े हैं। अपने प्रशंसकों और चाहने वालों को उन्होंने कभी निराश नहीं किया! समाज और देश के अच्छे कार्यों में उन्होंने हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया! उदित नारायण आज भी लोगों के दिलों में उतना ही प्यार, उतनी ही इज़्ज़त रखते हैं जितना पहले रखते थे।
महाराष्ट्र और देश की शान छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से उन्हें सम्मान मिला है करोड़ों लोगों में इसको लेकर उत्साह कि।
सोशल डिवेलप्मेंट एंड वोमेन एमपोवेरमेंट ऑर्गनायज़ेशन तथा हाई फ़ाई क्रीएशन द्वारा आयोजित इस समारोह में देश की कई जानी मानी हस्तियाँ मौजूद थी।
शिवराज मुद्रा छत्रपति शिवाजी अवार्ड से सम्मानित हुए पद्मभूषण उदित नारायण
Leave a comment
Leave a comment