मुंबई। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या समणी निर्वाण प्रज्ञा जी ओर समणी मध्यस्थ प्रज्ञाजी के सानिध्य में लोधा कॉम्प्लेक्स के क्लब हाउस में महावीर जयंती का कार्यक्रम हुआ।
सर्वप्रथम युवक परिषद्,महिला मंडल,किशोर मंडल, कन्या मंडल, ज्ञानशाला के बच्चो द्वारा प्रभात फेरी का अयोजन हुआ। कार्यक्रम के द्वितीय चरण की शुरुआत समणी निर्वाण प्रज्ञा जी के नमस्कार महामंत्र द्वारा हुई। मंगलाचरण महिला मंडल की वरिष्ठ बहनों द्वारा किया गया, पधारे हुए सभी सदस्यों का स्वागत सयोजिका तरुणा कोठारी ने किया।
उपासक ओजस्वी कविराज प्रकाश जी धाकड ने महावीर जयंती के उपलक्ष में अपनी ओजपूर्ण वाणी काव्यात्मक ढंग से प्रस्तुत की । समणी मध्यस्थ प्रज्ञा जी ने पीपीटी के माध्यम से प्रश्न उत्तर कीये और उनसे रिलेटिड भगवान महावीर के उपसर्ग जी का बहुत ही रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। महिलामंडल की गायन द्वारा सुंदर प्रस्तुति रही।
ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा भगवान महावीर पर गीतिका का संगान किया गया। महिला मंडल की बहनों द्वारा एक एक्ट की प्रस्तुति की गई।
युवक परिषद सेसागर जी सामर ने गीतिका की सुमधुर प्रस्तुति दी। आशा जी पिछोलिया ने भगवान महावीर के सिद्धांतो पर अपनी भावनाएं व्यक्त की। समणी निर्वाण प्रज्ञा जी ने छोटी छोटी कहानी के माध्यम से प्रेरक उद्बोधन प्रदान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन समणि मध्यस्थ प्रज्ञा जी ने किया।
सायन कोलीवाड़ा ते यु प अध्यक्ष सुनील कोठारी ने सभी का आभार ज्ञापन किया एवं समणीवर के प्रति मंगल भावना व्यक्त की। मुंबई सभा उपाध्यक्ष नवरत्नजी गन्ना कन्हयलालजी मेहता गणपत सोनी बाबुलालजी सामर अशोकजी कोठारी कैलाशजी परमार सुधीर सांखला रोशनजी सिंघवी रोशनजी डांगी पारसजी सांखला शांतिलालजी कोठारी जसराजजी कोठारी सुभाष जी मेहता मनोज ढालावत राकेशजी धाकड, बंशीलालजी कोठारी, माँगिलालजी सामर जवेरजी मेहता अभातेयुप से अविनाश इंटोदिया, mbdd पूर्व मुंबई संयोजक राजेशजी कोठारी, युवक परिषद के अध्यक्ष सुनील कोठारी, पूर्व अध्यक्ष भरत मेहता, मंत्री शैलेश दुग्गड, उपाध्यक्ष धीरज मेहता, हिम्मत सोलंकी ,कोषाध्यक्ष विकास बडाला, महावीर दुग्गड, मु म मसे मधु मेहता, सुमन मेहता, सरिता ढालावत, विशेष सहयोगी संगीता कोठारी संयोजिका, तरुणा कोठारी, सह संयोजिका नीलम परमार, कोषाध्यक्ष रेनू दुग्गड, मेंबर डिंपल सोलंकी, आशा पिछोलिया, कुसुम मेहता, ज्ञानशाला संयोजिका शिल्पा मेहता, कन्या मंडल संयोजिका मनीषा बडाला, कन्या मंडल सह संयोजका निष्ठा ढालावत, निशा कोठारी, दिशा दुग्गड सभी वरिष्ठ श्रावक श्राविका आदि सभी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कन्या मंडल, किशोर मंडल, ज्ञानार्थियो के साथ लगभग 150 लोगों की उपस्थिति रही ।
सायन कोलीवाड़ा में भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment