मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिलामण्डल के निर्देशन में तेरापंथ महिलामण्डल मुंबई में महाराष्ट्र स्तरीय प्रबुद्ध महिला सम्मेलन 360° Impact कार्यक्रम 11/4/22 को आचार्यश्री महाश्रमण जी की विदूषी शिष्या शासनश्री साध्वीश्री जिनरेखाजी व साध्वीश्री राकेश कुमारीजी ठाणा 9 के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र के मंगल उच्चारण के साथ हुई। कार्यक्रम का भव्य आगाज राष्ट्रीय अध्यक्ष ( अभातेमम ) नीलमजी सेठिया व अभातेमम के सम्मानीय पदाधिकारी, मुंबई अध्यक्षा रचनाजी हिरण, मंत्री अल्काजी मेहता व टीम द्वारा किया गया। इसके पश्चात मुंबई महिलामण्डल द्वारा सुमधुर मंगलाचरण की सुंदर प्रस्तुति दी गई।
पधारे हुए अतिथियों का स्वागत मुंबई महिलामण्डल की कर्मठ अध्यक्षा रचनाजी हिरण ने अभातेमम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीलमजी सेठिया, महामंत्री मधुजी देरासरिया, ट्रस्टी प्रकाशदेवी तातेड़, पूर्वाध्यक्ष कुमुदजी कच्छारा, पूर्व महामंत्री तरुणा जी बोहरा, परामर्शक विमलाजी नाहटा, महाराष्ट्र प्रभारी निर्मलाजी चण्डालिया, कार्यकारिणी सदस्य जयश्री जी जोगड़, महाराष्ट्र से विभिन क्षेत्रों से पधारे अध्यक्ष व मंत्री, प्रायोजक परिवार, सभी पूर्वाध्यक्ष, मार्गदर्शक, परामर्शक, सभी संस्था के सम्मानीय पदाधिकारी व सभी संयोजिका, सह संयोजिका व सम्पूर्ण महिला समाज का अपने शब्दों में स्वागत करते हुए मुंबई महिलामण्डल में चल रही गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी। शुभकामनाओ के स्वर के अंतर्गत तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीमान के. एल. परमारजी, मुंबई सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेंद्र जी तांतेड़, चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष श्रीमान मदनजी तातेड़, अभातेमम पूर्वाध्यक्ष श्रीमती कुमुदजी कच्छारा, मीरा भायंदर से MLA गीताजी जैन , सुशील जी मेडतवाल ने अपनी शुभकामनाएं दी। साध्वीवृन्द द्वारा मधुर संगान की सुंदर प्रस्तुति दी गई।
महामंत्री मधुजी देरासरिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि..शौर्य , शक्ति व ऊर्जा प्रदान करने वाली कार्यशाला 360 डिग्री इम्पेक्ट हमे यही संदेश देती है कि हमे हमारा सम्पूर्ण विकास करना है किंतु यथार्थ की धरती पर खड़ा रहना है। हमारी क्षमताओं को अपने आप पहचानते हुए हमारी आत्मा के दीप को जलाना है। स्वयं में विश्वास व भरोसा का दीपक जलाना है। अपने श्रावकत्व को बनाये रखना है। तेरापंथ महिलामण्डल मुंबई द्वारा सरदार सती पर सुंदर नाट्य प्रस्तुति पेश की गई। साध्वीश्री निर्वाण श्रीजी व साध्वीश्री योगक्षेम प्रभाजी का इस नाट्य को तैयार करने में विशेष कृपा रही व उसे प्रस्तुत करने में कुमुद जी कच्छारा एवम् जयश्री जी बडाला का सहयोग प्राप्त हुआ ।
कन्यामण्डल सह प्रभारी श्रीमती नुतनजी लोढा ने मुख्य वक्ता सुनिताजी संचेती का परिचय दिया। सुनिताजी ने अपने जीवन का संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कि जीवन मे हर मोड़ पर कठिनाइयों से हारने की बजाय अपने मनोबल को बनाये रखते हुए लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलमजी सेठिया ने विषय आत्मदीपो भव ( Be your own light ) पर अपने विचार रखते हुए महात्मा गौतम के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए कहा कि हमे स्वयं को आत्मो दीप भव: बनाना है। स्वयं को प्रज्वलित करना है। हमें अपने भावों को शुद्ध बनाना है और अशुद्ध भावों के लिए खम्मत खामणा करना है हमे आज के इस सम्मेलन में यह विचार करना है कि इन वर्षों में कितना स्वयं का विकास किया है और आनेवाली बहनों को हम कैसे विकास के पथ पर अग्रसर करे। यह संकल्प लेना है स्वयं की भावनाओ को गीत की कुछ पंक्तियों से अभिव्यक्त किया। तेममं मुंबई पूर्वाध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता जी सिसोदिया ने प्रेरणा सम्मान पत्र का वाचन किया। 2022 प्रेरणा सम्मान पुरस्कार सायन कोलीवाड़ा से संतोष देवी मनोहरलाल जी राठौड़ को सम्मानित किया गया।
साध्वीश्री राकेश कुमारीजी ने अपने प्रेरणा पाथेय में कहा कि महिला एक ऐसी शक्ति है जो परिवार, समाज व राष्ट्र के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए विकास के पथ पर अग्रसर हो रही है। मुंबई आध्यात्मिक नगरी है यहा सपने को साकार करते हुए नारी सबको साथ लेकर चलने का जज्बा सिर्फ नारी में है। शासनश्री साध्वीश्री जिनरेखाजी ने अपने उदबोधन मे कहा कि हमे अहम,आकांक्षा, आशंका व असहिष्णुता की परिक्रमा को छोड़कर विनम्रता, जागरूकता, सहिष्णुता को जागृत करते हुए आत्मा के दीप को जलाना है।
मुख्य प्रायोजक परिवार श्रीमती कंकुबाई, इंद्राजी व सीमाजी धाकड़ व आतिथ्य सत्कार श्रीमती प्रतिभा सुशीलजी मेड़तवाल, भावना चौका श्रीमती आरतीजी राकेशजी कटौतियां व कला अभ्युदय सक्षम योजना के प्रायोजक दर्शना जी महावीर जी डूंगरवाल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का सफल संचालन मुंबई महिलामण्डल मंत्री श्रीमती अल्काजी मेहता व आभार ज्ञापन सहमंत्री श्रीमती सरोजजी सिंघवी ने किया।
कार्यक्रम में सभी पूर्वाध्यक्ष कमला आर जैन, भारतीजी कच्छारा, सुनिताजी परमार, सुमनजी बच्छावत, कांताजी तातेड़, भारतीजी सेठिया, भाग्यश्री जी कच्छारा, उपाध्यक्ष विमलाजी कोठारी, श्वेता जी सुराणा, सहमंत्री संगीता जी चपलोत, कोषाध्यक्ष सुनिताजी सुतरीया, प्रचारमंत्री कांताजी डूंगरवाल , ई मीडिया प्रभारी सुचिता जी कोठारी, अनिताजी सिंयाल, मार्गदर्शक, परामर्शक व कार्यकारिणी सदस्य व महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों से बहिनों की अच्छी उपस्थिति रही।
तेरापंथ महिलामण्डल मुंबई का 360 डिग्री इम्पेक्ट महाराष्ट्र स्तरीय प्रबुद्ध महिला सम्मेलन के द्वितीय सत्र स्वस्थ समाज की और बढ़ते कदम की शुरुआत मुंबई कन्यामण्डल के मधुर संगान द्वारा हुई।
Talk show- panel discussion break the bias में मुंबई महिलामण्डल की कर्मठ अध्यक्षा रचनाजी हिरण ने प्रबुद्ध महिला सदस्यों का परिचय दिया …
टॉक शो – पैनल डिस्कशन किया गया जिसमें मुंबई महिला मंडल की अध्यक्षा रचना हीरण ने राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम सेठिया, महामंत्री मधु देरासरिया के अलावा टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष, राइटर्स एवं जर्नलिस्ट एसोसिएशन की महिला विंग की अध्यक्षा अल्का अग्रवाल बॉम्बे हाईकोर्ट की वकील नीता जैन तथा न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका तातेड़ मेहता के साथ सवाल जवाब किया। टॉक शो में महिला अधिकारों सहित घर एवं घर के बाहर होने वाली समस्याओं पर चर्चा एवं समाधान पर बेहद सधे हुए अंदाज में विस्तार से बातचीत हुई।
नीलम जी ने महिलाओं के कार्यो की पर्दे कब पीछे रह कर कार्य करने वाली महिलाओं की सराहना करते हए जिज्ञासाओं का समाधान किया। अलका जी जैन ने महिलाओं की केशरिया परिधान को अग्नि के रंग के प्रतिरूप बताते हुए नारी के जुआ दिन एक दूसरे के लिए खुश रहेगी उस दिन सही मायने में नारी सशक्तीकरण होगा। नीता जी जैन ने नारी को समानता स्वयं के घर से लाएंगे तभी हम पुरुष और नारी में समानता आएगी।
शेन्तनी घोष ने महिला शक्ति के दायित्वों को महत्वता देते हुए कहा कि नारी मल्टि टास्कर है और वह हर मुश्कील को आसान बनाकर आगे बढ़ने का प्रयास करती है और उसमें वह गुण नैसर्गिक है।
नीता जैन ने बताया हम काम क्यो कर रहे है या किसलिये कर है। हमे अपने काम को दिल से करना है। अपना गोल रखे ताकि हम मैनेज कर सकें। बेलेंस हर समय सामाजिक परिवारिक और स्वयं की जीवन को बेलेंस करके जीना है। Group discussion बढ़ते तलाक जिम्मेदार कौन पर अभातेमम पूर्व महामंत्री तरुणा जी बोहरा ने बड़े ही रोचक तरीके से विषय पर अलग अलग सिचुएशन में कैसे तालमेल बिठाये पर ग्रुप चर्चा चली।
इसके बाद ग्रुप डिस्कशन में इस विषय पर भी बेहद गंभीर समस्या और निदान पर चर्चा की गई। तत्पश्चात उपस्थित लोगों का सम्मान किया। एवं सभी प्रबुद्ध महिलाओ ने अच्छे पॉइन्ट रखे। इस चर्चा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलमजी सेठिया ने अपने विचार रखे। मेवाड़ महिलामण्डल, प्राज्ञ महिलामण्डल, साधुमार्गी जैनसंघ, भारत जैन महामण्डल, मरुधर महिलामण्डल तथा मुंबई व महाराष्ट्र की प्रबुद्ध महिलाओं की भी सहभागिता रही। प्रबुद्ध महिलाओं व उपस्थित महानुभवों का स्वागत सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम की सफलता में पूरी कार्यकारिणी टीम का सहयोग रहा। जिनको जो दायित्व दिया गया वह बखूबी निभाया। कन्यामण्डल का व्यवस्था व डेकोरेशन में विशेष सहयोग रहा। श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन का विशेष सहयोग मिला । मुंबई महिला मण्डल सभी कार्यकर्ताओं का जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया उनका विशेष आभार ज्ञापन करता है। द्वितीय सत्र स्वस्थ समाज की ओर बढतेकदम संचालन सहमंत्री संगीता जी चपलोत व आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष सुनिताजी सुतरीया ने किया। तीनो सत्र में लगभग 950 बहिनों की अच्छी उपस्थिति रही।
तेरापंथ महिलामण्डल मुंबई का 360 डिग्री इम्पेक्ट महाराष्ट्र स्तरीय प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का भव्य एवम् सफलतम आयोजन
Leave a comment
Leave a comment