मुंबई। अखिल भारतीय महिला मंडल के निर्देशन में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वाधान में चेंबूर क्षेत्र द्वारा प्रोजेक्ट स्नेहम के तहत देश के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की रोशनी देने के प्रयास के अंतर्गत श्री कमलाबेन मेहता दादर में स्थित दिव्यांग बच्चों को उपयोग में आने वाली पाठ्य सामग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम में स्कूल से 150 कन्याओं में से 120 कन्याएं मौजूद थीं। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती वर्षा जाधव, चेयर पर्सन आशाबेन मेहता, ट्रस्टी मधुकांत जी पुनमिया आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई की उपाध्यक्षा विमलाजी कोठारी, कोषाध्यक्ष सुनीताजी सुतरिया, मुंबई कार्यकारिणी से अंजूजी कोठारी, क्रांतिजी सुराणा, कांताजी बडाला,कल्पनाजी परमार, चेंबूर महिला मंडल से स्नेहालताजी बडाला, साधनाजी कोठारी, चेंबूर संयोजिका ताराजी आच्छा, सह संयोजिका खुशबूजी लोढा, कोषाध्यक्ष शर्मिलाजी डूंगरवाल की सराहनीय उपस्थिति रही।
स्नेहन के अंतर्गत चेंबूर महिला मंडल ने दिव्यांग बच्चों में पाठ्य सामग्री वितरित किए
Leave a comment
Leave a comment