ठाणे। ABTMM के निर्देशनुसार TMMM के तत्वाधान में ठाणे सेंट्रल महिला मंडल द्वारा रूपांतरण शिल्पशाला “ध्यान की कार्यशाला” और “सुर संगम” संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।मुंबई महिला मंडल से चंदनबाला जोन प्रभारी TMMMकी सहमंत्री श्रीमती सरोजजी सिंघवी और कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सुधाजी सियाल का कुमकुम लगाकर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम ओम भिक्षु जय भिक्षु का जाप किया गया।तत्पश्चात मंडल द्वारा नवकार मंत्र का मंत्रोच्चार किया गया।ललिता जी सोनी और मीनाजी एस.ओस्तवाल ने भगवान महावीर स्वामी की आरती से मंगलाचरण का संगान किया। पधारे हुए अतिथिगण और मंडल का स्वागत निशा जी गुंदेचा ने किया।
मुख्य वक्ता, मुंबई महिला मंडल की कार्यसमिति सदस्य सुधा जी सियाल ने ध्यान के प्रकारों को और कैसे करना, बहुत ही सरल भाषा में बहनों को समझाया गया। इससे बहनों ने बहुत अच्छा ज्ञान अर्जन किया।दूसरे चरण में सुर संगम” संगीत प्रतियोगिता का आयोजित किया।मुलुंड से सुश्री मानसी सुरेशजी पामेचा ने जज की भूमिका निभाई।सपना डागलिया,रेखा S हिंगड़,चेतना नवलखा,भारती ओस्तवाल, सीमा हिंगड़ ,भारती कच्छारा संगीता श्रीश्रीमाल,रेशमा बापना सभी पार्टिसिपेंट्स ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी।
सुर संगम प्रतियोगिता के विजेता रहे प्रथम सीमा हिंगड़,दूसरी सपना डागलिया,तीसरी भारती ओस्तवाल, चौथी चेतना नवलखा, पांचवी रेखा एस. हिंगड़। बाकी बहनों को कंसलेशन प्राइज दिया गया। जज का स्वागत एवं सम्मान किया गया।तत्पश्चात सरोज जी सिंघवी ने आगामी कार्यक्रम 11 अप्रैल को होनेवाला महाराष्ट्रीय स्तरीय प्रबुद्ध महिला सम्मेलन 360 डिग्री इंपैक्ट की जानकारी देते हुए ज्यादा से ज्यादा बहने उस प्रोग्राम में पधारे और आगम, डिजिटल टेक्नोलॉजी, से जुड़े ऐसी बहनों को प्रेरणा भी दी।रेखा सुभाषजी हिंगड़ को नूतन गृह प्रवेश के निमित ढेरो बढ़ाइए महिला मंडल द्वारा दी गई।आभार ज्ञापन सीमा जी राकेचा ने किया।कार्यशाला का कुशल संचालन संयोजिका प्रियाजी मुथा ने किया। कार्यशाला में सह संयोजिका रेखाजी एस. हिंगड़, परामर्शक चंदाजी वागरेचा,ललिताजी सोनी, भारतीजी कच्छारा,भारती जी ओस्तवाल, लगभग 20 22 बहनों की उपस्थित रही।
ठाणे सेंट्रल महिला मंडल द्वारा आयोजित रूपांतरण शिल्पशाला “ध्यान” और संगीत प्रतियोगिता “सुर संगम”
Leave a comment
Leave a comment