मुम्बई। भारतीय फिल्मों के पितामह कहे जाने वाले दादासाहेब फाल्के भारतीय सिनेमा के जनक थे। उस महान हस्ती को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनकी स्मृति में डॉ कृष्णा चौहान ‘लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड का भव्य आयोजन पिछले 2 वर्षों से करते आ रहे हैं। अब तीसरे वर्ष कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड – 2022 का आयोजन 4 मई 2022, को शाम को 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 4 मई बड़ा ही विशेष दिन है, इसी दिन डॉ. कृष्णा चौहान का जन्मदिन भी है।
डॉ. कृष्णा चौहान (संस्थापक, कृष्णा चौहान फाउंडेशन) का कहना है कि हम तीन साल से लगातार अवार्ड फंक्शन का आयोजन कर रहे हैं। इस बार यह पुरस्कार समारोह पहले से बड़ा और बेहतर होगा। भारतीय फिल्मों और उसकी तरक्की में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस बार भी काफी सारी हस्तियां इस समारोह में शामिल होंगी।
कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के अंतर्गत कृष्णा चौहान कई अवार्ड्स शो का आयोजन करते आये हैं। केसीएफ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जाता रहा है। 4 मई 2022 को अपने जन्मदिन के अवसर पर डॉ कृष्णा चौहान लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2022 का भव्य आयोजन करने वाले हैं।
“लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड – 2022” 4 मई को
Leave a comment
Leave a comment