नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने शनिवार को आइएनएस चेन्नई से लम्बी दूरी तक हमला करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की सटीकता का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि मिसाइल ने एक विस्तारित रेंज को पार करने और जटिल युद्धाभ्यास करने के बाद सटीकता के साथ अपने इच्छित लक्ष्य को हिट किया है। इस मिसाइल में कई एडवांस फीचर लाए गए हैं जिससे इसकी मारक क्षमता और बढ़ गई है।
बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल और आइएनएस चेन्नई दोनों स्वदेशी रूप से निर्मित हैं और भारतीय मिसाइल और जहाज निर्माण कौशल की अत्याधुनिकता को उजागर करते हैं। नौसेना के अधिकारियों के अनुसार ये कदम आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया प्रयासों के लिए एक मील का पत्थर साबित होने वाला है। जानकारी के अनुसार इस उपलब्धि ने भारतीय नौसेना की क्षमता को और भी गहरा हमला करने और समुद्र से दूर भूमि संचालन को प्रभावित करने की क्षमता को स्थापित किया।
इस क्रूज मिसाइल में 400 किमी. तक स्टीक निशाना लगाने की क्षमता है जिसे अब और भी बढ़ा दिया गया है। इस मिसाइल को भारत और रूस ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। इस मिसाइल की लम्बाई की बात करें तो यह 8.4 मीटर लंबी है जबकि इसकी मोटाई 0.6 मीटर है। यह मिसाइल 2.5 टन तक परमाणु अणु एवं परमाणुक युद्धास्त्र ले जाने में भी सक्षम है।