नई दिल्ली:क्स्ट प्लेयर इज ‘श्रेयस अय्यर’… एंड इट्स बेस प्राइस इज रुपीज 2 करोड़। IPL 2022 ऑक्शन के दौरान हर खिलाड़ी की नीलामी से पहले ये आवाज सुनाई दे रही है। इसी आवाज का जादू है कि खिलाड़ियों की बोली उनकी बेस प्राइस से 5-6 गुना तक ज्यादा लग रही है। ये आवाज है ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स की। ह्यूज IPL ऑक्शनिंग कराते-कराते डायस से अचानक से गिर गए। वे उस समय श्रीलंकाई खिलाड़ी वानिन्दु हसरंगा की नीलामी करा रहे थे।
63 साल के ह्यूज को खिलाड़ियों के दाम ज्यादा से ज्यादा ले जाने की महारत हासिल है। ह्यूज के लिए ये चौथा मौका है जब वे IPL में नीलामी करा रहे हैं। उन्हें IPL के नए सीजन के लिए 590 खिलाड़ियों की नीलामी करानी है। उनके बारे में डीटेल में जानते हैं…