नई दिल्ली:देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 69,544 मामले मिले हैं। इससे एक दिन पहले सोमवार को संक्रमण के 67,597 नए केस सामने आए थे। उसके मुकाबले मंगलवार को केसेस में मामूली बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान 1.72 लाख मरीज ठीक हुए और 1,215 कोरोना संक्रमितों की जान गई। देश में फिलहाल 8.83 लाख लोग कोरोना का इलाज कर रहे हैं। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.24 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।
देश में पिछले 8 दिनों में 6वीं बार कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,000 से ज्यादा रही है। हालांकि, मामलों में लगातार गिरावट हो रही है। फरवरी के 8 दिनों में कोरोना के रोजाना के मामलों में 57% की गिरावट दर्ज की गई है।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 4.24 करोड़
कुल रिकवरी: 4.10 करोड़
कुल मौतें: 5.05 लाख
दुनिया में मिले 15.02 लाख केस, इटली में मास्क पहनने के नियमों में ढील दी गई
वहीं, दुनिया की बात करें तो बुधवार को 15.02 लाख नए कोरोना केस दर्ज हुए। 18.91 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी, जबकि 5,676 लोगों की इसके चलते जान गई। सबसे ज्यादा 1.65 लाख नए केस रूस में मिले। सबसे ज्यादा 698 मौतें भी यहीं हुईं।
इटली में घर के बाहर मास्क पहनने के नियमों में ढील दी गई है। मंगलवार को सरकार ने ऐलान किया कि बाहर निकलने पर हर समय मास्क पहनना अनिवार्य नहीं होगा। कोरोना के केसों में कमी आने पर इटली के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरान्जा ने कहा कि एक नया फेज शुरू हो रहा है। अब लोगों को सिर्फ इनडोर पब्लिक सेटिंग्स में मास्क पहनने की जरूरत होगी। हालांकि, घर से बाहर निकलने पर लोगों को मास्क लेकर चलना होगा, ताकि अगर भीड़ इकट्ठा होती है तो वे तुरंत मास्क लगा सकें।
देश में सबसे ज्यादा मौतें केरल में, ऐसा पिछली मौतों की संख्या जोड़ने की वजह से है
कोरोना प्रभावित प्रमुख राज्यों के हाल
1. केरल: नए केस 30 हजार के करीब
यहां मंगलवार को 29,471 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 46,393 मरीज ठीक हुए हैं और 233 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले सोमवार को 22,524 नए संक्रमित मिले थे और 127 लोगों की मौत हुई थी।
महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 63.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 59.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 59,939 लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 30.86% है। एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 28.63% था।
2. महाराष्ट्र: नए केस में 3,00 से ज्यादा की गिरावट
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,107 नए केस मिले हैं। इस दौरान 57 लोगों की मौत हुई और 16,035 लोग ठीक हुए। इससे एक दिन पहले सोमवार को कोरोना के 6,436 नए केस थे। इस दौरान 24 लोगों की मौत हुई और 18,423 मरीज ठीक हुए थे।
महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 78.16 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 75.73 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.43 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 5.37% है, इससे एक दिन पहले पॉजिटिविटी रेट 6.42% था।
3. मध्य प्रदेश: नए केस घटे और 2 की मौत
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3,083 केस सामने आए और 6,527 लोग ठीक हुए। इस दौरान 4 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले सोमवार को 3,945 केस सामने आए थे और 8,130 लोग ठीक हुए थे। इस दौरान 2 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य में 10.12 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,668 लोगों की मौत हुई। 37,143 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 4.68% है, जो एक दिन पहले 5.51% था।
4. गुजरात: नए केस से करीब तीन गुना ज्यादा ठीक हुए
गुजरात में सोमवार को 2,502 नए केस मिले। 7487 लोगों ने कोरोना को मात दी, जबकि 28 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले सोमवार को 2,909 नए केस मिले थे। 8,862 लोगों ठीक हुए थे, जबकि 21 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य में कुल 12.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 11.61 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,716 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस 33,631 और पॉजिटिविटी रेट 2.78% है।
5. उत्तर प्रदेश: नए केस और मौत दोनों में गिरावट
यहां बीते 24 घंटे में 1,921 नए कोरोना केस आए। 5,453 लोग ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को 2,403 नए कोरोना केस आए थे। 3,822 लोग ठीक हुए थे और 12 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य में 20.48 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 20.02 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,343 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 23,180 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 1.16% है।
6. राजस्थान: नए केस बीते दिन के मुकाबले आधे हुए
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 3,479 केस सामने आए और 7,354 लोग ठीक हुए। इस दौरान 16 लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले, यानी सोमवार को 2,298 केस सामने आए थे और 7,299 लोग ठीक हुए थे। इस दौरान 12 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक राज्य में 12.50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.04 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,407 लोगों की मौत हो गई। 37,278 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पॉजिटिविटी रेट 6.98% के करीब है।