नई दिल्ली:देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घट रहे हैं। शनिवार को संक्रमण के 1.06 लाख नए केस सामने आए। इस दौरान 2.12 लाख लोग ठीक हुए और 865 लोगों की मौत हुई है।
इससे एक दिन पहले शुक्रवार को देश में 1.27 लाख नए केस आए थे। यानी नए केस में करीब 22,000 की गिरावट आई है। मौत का आंकड़ा भी पिछले एक हफ्ते से रोजाना के औसत से कम है। शुक्रवार को 1059, जबकि गुरुवार को 1072 लोगों की मौत हुई थी।
फिलहाल, देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 12.17 लाख रह गई है। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.21 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 4.21 करोड़
कुल रिकवरी: 4.04 करोड़
कुल मौतें: 5.01 लाख
कोरोना अपडेट्स…
- दिल्ली में डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) के नए दिशा निर्देशों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार से जिम फिर से खोले जाएंगे।
- सूत्रों ने कहा कि केंद्र सरकार ने बायोलॉजिकल ई को ‘कॉर्बेवैक्स’ कोविड-19 वैक्सीन की 5 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है। एक डोज की कीमत 145 रुपए है।
- असम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 446 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,791 लोग डिस्चार्ज हुए और 16 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।
- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा, भारत का कोविड वैक्सीनेशन कवरेज 169 करोड़ के पार हो गया है। शनिवार शाम 7 बजे तक 40 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई गई।