नई दिल्ली:देश में बुधवार को 1.69 लाख नए मामले सामने आए। इस दौरान 2.58 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 1,005 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 1.61 लाख केस मिले थे। पिछले दिन के मुकाबले 8,577 कम संक्रमित मिले हैं, यानी नए केस में 5.04% की कमी देखी गई है।
सोमवार से ही देश में 2 लाख से कम नए केस मिल रहे हैं। 20 जनवरी को सबसे ज्यादा 3.47 लाख नए केस मिले थे। 20 जनवरी के बाद से कोरोना केस में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 15.25 लाख है। पिछले दिन के मुकाबले एक्टिव केस की संख्या में करीब 89,392 की कमी हुई है। कुल केस 4.18 करोड़ के पार पहुंच गए हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, देश में बुधवार को दर्ज की गई 1,005 मौतों में 335 मौतें केरल में पिछले दिनों के दौरान हुई हैं। इनके आंकड़े अभी जोड़े गए हैं।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल कोरोना केस: 4.18 करोड़
कुल रिकवरी: 3.97 करोड़
कुल मौतें: 4.98 लाख