- महासतीयों का 2022 चातुर्मास मुम्बई ओर होली चातुर्मास पुणे में
पुणे। अहमदनगर की पावन धरा पर महाराष्ट्र प्रवर्तक पूज्य श्री कुंदन ऋषि जी म सा के पावन निश्रा में एवं सभी गुरु भगवंत के तत्वाधान में ओर मेवाड़ उपप्रवर्त्तक श्री कोमल मुनि जी की असीम कृपा से परम पूज्य साध्वी श्री विश्ववंदना जी म सा. , पूज्य साध्वी श्री परमेष्टिवंदना जी म सा का 2022 का आगामी चातुर्मास घाटकोपर श्री संघ (मेवाड़ उपसंघ) की भाव भरी विनंती को ध्यान में रखते हुए, पूज्य गुरुदेव ने घाटकोपर श्री संघ को चातुर्मास की स्वीकृति प्रदान कि। इसी पावन प्रसंग पर घाटकोपर श्री संघ के अध्यक्ष मंत्री कोषाध्यक्ष भूतपूर्व अध्यक्ष महिला मंडल के सदस्य गण और युवक मंडल की उपस्थिति रही।
साथ ही साथ साध्वी श्री विश्ववंदना जी महाराज साहब आदि ठाणा का 2022 का होली चातुर्मास पुणे भोसरी श्री संघ को दिया गया। गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा भक्ति को ध्यान में रखते हुए पूज्य प्रवर्तक श्री कुंदनऋषि जी महाराज साहब ने होली चातुर्मास की आज्ञा की स्वीकृति प्रदान की। पूरी धर्म सभा हर्ष हर्ष जय जय के नारे से गुंजायमान हो उठी। सभी ने गुरु आंनद के प्रति सच्ची श्रद्धा और भक्ति का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है।