वॉशिंगटन:दुनिया में बीते दिन 21.32 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 12.94 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 4494 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में अब नए संक्रमितों के मामले घट रहे हैं। ऐसे में 1.97 लाख केस के साथ अमेरिका पहले से तीसरे नंबर पर आ गया है। वहीं भारत 3.05 लाख मरीजों के साथ टॉप पर पहुंच गया है। फ्रांस 3.01 नए केस के साथ दूसरे नंबर पर है।
हालांकि, संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में हुई है। यहां बीते दिन 570 मरीजों की जान चली गई। भारत में 474 और फ्रांस में 115 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस में अमेरिका टॉप पर है। पूरी दुनिया में 6.66 करोड़ एक्टिव केस हैं। इनमें से 2.66 करोड़ अकेले अमेरिका में हैं। अब तक करीब 35.18 करोड़ से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 27.96 करोड़ ठीक हो चुके हैं। वहीं, 56.14 लाख ने जान गंवाई है।
दुनिया में अब तक कोरोना मामलों की स्थिति
कुल संक्रमित: 35.18 करोड़
ठीक हुए: 27.96 करोड़
एक्टिव केस: 6.66 करोड़
कुल मौतें: 56.09 लाख
भारत में कोरोना की तीसरी लहर का पीक अभी नहीं आया
भारत में कोरोना की तीसरी लहर का अभी पीक नहीं आया है। अमेरिका और साउथ अफ्रीका की कोरोना लहर पर नजर डाले तो दोनों ही देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट वाली लहर में ही सबसे ज्यादा डेली केस देखे गए हैं। यही हाल कई अन्य देशो में भी है। जबकि भारत में दूसरी लहर की तुलना में अभी भी कम केस है।
IIT मद्रास की एक स्टडी में भी कहा गया है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर का पीक 14 दिनों में आएगा। इसमें कहा गया है कि कोरोना के मामले 6 फरवरी तक यानी 2 हफ्तों में चरम पर पहुंच जाएंगे। स्टडी के मुताबिक, संक्रमण दर बतानी वाली R वैल्यू 14 से 21 जनवरी के बीच 2.2 से घटकर 1.57 रह गई है। ऐसे में तीसरी लहर के अगले 15 दिन में पीक पर पहुंचने का अनुमान है।