मुंबई मनपा में वॉर्ड स्तर पर अवैध फेरीवालों द्वारा किया गया अवैध अतिक्रमण पर तोड़क कार्रवाई करने के लिए स्टाफ की संख्या पर्याप्त नहीं होने की जानकारी सामने आई हैं। कुल 505 में से 88 पद रिक्त होने की जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को मुंबई मनपा ने दी हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मुंबई मनपा से अवैध फेरीवालों द्वारा किया गया अवैध अतिक्रमण पर तोड़क कारवाई के लिए मौजूदा स्टाफ की जानकारी मांगी थी। अनुज्ञापन अधीक्षक के कार्यालय ने अनिल गलगली को बताया कि अनुज्ञापन विभाग में अवैध फेरीवालों द्वारा बनाया गया अतिक्रमण पर तोड़क कारवाई करने के लिए मौजूदा स्टाफ में वरिष्ठ निरीक्षक ( अतिक्रमण निर्मूलन), निरीक्षक ( गाड़ी) और मजदूर ऐसे पद हैं। इनमें सर्वाधिक रिक्त पदे मजदूरों के हैं जिसकी संख्या 81 हैं। मंजूर पद 373 होते हुए मौजूदा स्थिती में सिर्फ कार्यरत की संख्या 292 हैं। वरिष्ठ निरीक्षक ( अतिक्रमण निर्मूलन) के 25 मंजूर पद हैं जिसमें से 5 पद रिक्त हैं वहीं निरीक्षक ( गाड़ी) के मंजूर पदे 107 हैं जिसमें से 105 वर्तमान में कार्यरत हैं।
अनिल गलगली के अनुसार जो वर्तमान में मंजूर संख्या हैं वह मुंबई में बढ़ने वाले फेरीवालों की तुलना में न के बराबर हैं। इसलिए इस कारवाई में क्लीन अप मार्शल की मदद लेना आवश्यक हैं। अनिल गलगली ने महापौर किशोरी पेडणेकर, आयुक्त इकबालसिंह चहल को पत्र भेजकर रिक्त पद पर नियुक्ति करने और फेरीवालों की कारवाई में क्लीन अप मार्शल को सहयोग लेने का अनुरोध किया हैं।
अवैध फेरीवालों पर पर नकेल कसने के लिए पर्याप्त नहीं है स्टाफ
Leave a comment
Leave a comment