मुंबई। बहुश्रुत परिषद के संयोजक प्रो. मुनिश्री महेंद्र कुमारजी स्वामी एवं मुनि वृंद के सानिध्य में मिशन उत्थान 2023 के बैनर का अनावरण दिनांक 15 जनवरी 2023 को सायन कोलीवाड़ा में रखा गया । मुनि महेंद्र कुमार जी स्वामी ने सभी को पावन प्रेरणा दी और आध्यात्मिकता की गति प्रगति के लिए अभिप्रेरित किया । डॉ. मुनि अभिजीतकुमार जी ने उत्थान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मिशन उत्थान के द्वारा मुंबई के हर श्रावक श्राविका में सेवा ,तपस्या ,वंदन- अभिवादन ,वाणी व्यवहार और जैनत्व की सामान्य जानकारी पहुंचानी है ताकि गुरुदेव मुंबई पधारे तब तक मुंबई अध्यात्ममय बन जाए । इस कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति रही अभतेयूप सह मंत्री भूपेशजी कोठारी , मुंबई सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेंद्रजी तातेड़ , एवं उनकी टीम , मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती रचना जी हिरण , TPF अध्यक्ष तेजप्रकाशजी डांगी एवं टीम, अणुव्रत समिति अध्यक्षा कंचनजी सोनी, ज्ञानशाला संयोजिका सुमंजी चपलोत , पूर्व महिला मंडल महामंत्री तरुणाजी बोहरा , अमितजी रांका , अभतेयूप मुंबई टीम एवं श्रावक समाज सायन कोलीवाड़ा युवक परिषद अध्यक्ष सुनीलजी कोठारी ने सभी का स्वागत किया एवं पूरी टीम का सहयोग रहा ।
क्या है मिशन उत्थान?
गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी के 2023 चातुर्मास के लिए पूर्ण मुंबई उत्साहित है। उसी उत्साह का क्रियान्वयन है – मिशन उत्थान!!
क्यों मिशन उत्थान? इसके अंतर्गत, श्रावक समाज को जैन धर्म की प्रारंभिक जानकारी दी जाएगी जैसे कि, सम्यक्त्व क्या होता है? हमारे सच्चे देव गुरु और धर्म कौन है? गोचरी व मार्ग सेवा में किन बातों का ध्यान हमें रखना चाहिए? साधु साध्वियों एवं साधार्मिक बंधुओं से कैसे वाणी व्यवहार करें? बढ़ते हुए तनाव की परिस्थितियों में हम कैसे अपने आप को संतुलित रख सकते हैं?
कैसे जुड़े?
यह उपक्रम मुंबई के सभी उपनगरो में आयोजित होगा। आप भी इस उपक्रम से जुड़ने के लिए आप whatsapp number +91 70683 51313 पर ‘जय जिनेंद्र’ टाइप कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आगे क्या..
आगामी शनिवार से रात्री 8 बजे एक विशेष प्रेरणा मिल सकेगी वीडियो के माध्यम से।
पधार रहे गुरुराज जागे सकल समाज “मिशन उत्थान 2023”
Leave a comment
Leave a comment